एफडीए अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच  (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

FDA का मार्केट यार्ड में छापा: फूड गोदाम में मिला एक्सपायर राशन, चूहें और फंगस के बीच पैक हो रहा था सामान

पुणे के गुलटेकडी मार्केट यार्ड स्थित पूरन चंद एंड संस के खाद्य भंडारण केंद्र पर एफडीए (FDA) ने छापेमारी कर गंभीर खामियां पकड़ी हैं। गोदाम में एक्सपायरी सामान और भारी गंदगी पाई गई।

वेदांत जोशी

पुणे के गुलटेकडी स्थित प्रसिद्ध मार्केट यार्ड में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। 'पूरन चंद एंड संस ट्रेडिंग एलएलपी' के खाद्य भंडारण (Food Storage) और री-पैकिंग केंद्र पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा की गई जांच में गंभीर अनियमितताएं और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाई गई हैं। एफडीए की इस कार्रवाई से शहर के थोक खाद्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

एक्सपायरी राशन, गंदगी और चूहों का साम्राज्य

एफडीए की रिपोर्ट के अनुसार, प्लॉट नंबर 97, 98, 99 और दुकान नंबर 100 की जांच के दौरान भारी मात्रा में समय-सीमा समाप्त (Expired) हो चुकी खाद्य सामग्रियां बरामद की गईं। गोदाम के भीतर स्वच्छता के मानकों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया था। रैक के नीचे धूल-कचरा, दीवारों पर फंगस (फफूंद), मकड़ी के जाले और चूहों की गंदगी पाई गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि खाने-पीने के सामान के ठीक पास ही डिटर्जेंट पाउडर की बोरियां रखी हुई थीं, जो सीधे तौर पर जहर घोलने जैसा है।

FSSAI नियमों का उल्लंघन और कोल्ड स्टोरेज फेल

जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम संचालन में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के लाइसेंस नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। इसके अलावा, पैक्ड खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए कोल्ड स्टोरेज में भी निर्धारित तापमान बनाए नहीं रखा गया था। एफडीए की टीम ने मौके से एक्सपायर्ड और असुरक्षित खाद्य सामग्री के नमूने जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप