प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में रूपाली चाकणकर पर अभद्र टिप्पणी मामले में बड़ा एक्शन, साइबर पुलिस ने कई लोगों पर दर्ज की FIR

Pune Cyber Police FIR: पुणे साइबर पुलिस ने NCP नेता रूपाली चाकणकर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मिलिंद गोरे व सपना राऊत समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है।

रूपम सिंह

Rupali Chakankar Trolling Case Pune: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रूपाली चाकणकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर पुणे पुलिस का चाबुक चला है। साइबर पुलिस स्टेशन में मिलिंद मारूती गोरे और सपना नंदकिशोर राऊत समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

नाशिक में कथित बाबा अशोक खरात द्वारा महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस विवाद के दौरान रूपाली चाकणकर के सार्वजनिक कार्यक्रमों में अशोक खरात के साथ मौजूद तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई।

मिलिंद गोरे व सपना राऊत पर कसा पुलिस का शिकंजा

चाकणकर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विपक्षी नेताओं रूपाली पाटील ठोंबरे, शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे, संगीता तिवारी, एड. अशोक बेदरे, अश्विनी खाड़े, महादेव बालगुडे, हनुमंत गलगटे, दीपाली सैयद, मोहसीन शेख आदि ने फेसबुक, इंस्टा और यूट्यूब पर इससे जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थीं।

झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाए जाने के कारण उन्हें भारी मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक मानहानि का सामना करना पड़ा।

इस मामले की आगे की जांच साइबर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक स्वप्नाली शिंदे कर रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें