पुणे ग्रैंड टूर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग इवेंट की तैयारी तेज, कलेक्टर डूडी ने दिए सख्त निर्देश

Maharashtra: 19 से 23 जनवरी तक होने वाली Pune Grand Tour Cycling प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। 

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: जिले में 19 से 23 जनवरी के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय 'बजाज पुणे ग्रैंड टूर' साइकिलिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने कमर कस ली है।

एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन की सफलता पुलिस, स्वास्थ्य और सड़क विभागों के सूक्ष्म नियोजन पर टिकी है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के पूरे मार्ग पर सुरक्षा और सफाई का स्तर वैश्विक मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया कि वे मार्ग पर तैनात टीमों के 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सुविधायुक्त अस्पतालों की सूची तैयार रखें।

पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे बंद रास्तों और वैकल्पिक मागों की सूचना जनता को समय रहते दें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो और खिलाड़ियों के लिए मार्ग बाधा रहित रहे। प्रतियोगिता की बारीकियों को परखने के लिए 12 और 18 जनवरी को मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और स्वागत की तैयारी

  • प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत और वन विभाग की टीमें यह सुनिश्चित करें कि ट्रैक पर मवेशी न आएं। इसके अलावा, शिक्षा और खेल विभाग को स्वयंसेवकों की व्यवस्था करने और खाद्य विभाग को मार्ग पर मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के भव्य स्वागत की योजना बनाने के भी निर्देश दिए, बैठक में जिला योजना अधिकारी किरण इंदलकर और निदेशक पिनाकी बैसाक सहित अन्य विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट