अजित पवार विमान हादसा (फाइल फोटो) 
पुणे

Baramati Crash: ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे राज? DFDR डेटा डाउनलोड हुआ सफल, CVR की मरम्मत के लिए विदेश से मांगी मदद

Ajit Pawar Plane Crash Investigation: अजित पवार विमान हादसे की तकनीकी जांच तेज। AAIB ने DFDR डेटा निकाला, CVR क्षतिग्रस्त। जय पवार ने जांच प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल। जानें पूरी अपडेट।

प्रिया जैस

AAIB Baramati Accident: नागर विमानन मंत्रालय ने अपने पूर्व वक्तव्य के संदर्भ में स्पष्ट किया है कि 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए लियरजेट 45 (VT-SSK) विमान हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जा रही है। यह जांच विमान नियमावली, तथा अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) में निर्धारित मानक एवं अनुशंसित प्रक्रियाओं के अनुरूप संचालित हो रही है।

गौरतलब है कि इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के तात्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकां) के अध्यक्ष अजित पवार समेत विमान में सवार सभी की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बाद मंत्रालय ने स्टेटमेंट जारी कर साफ किया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में दो स्वतंत्र फ्लाइट रिकॉर्डर स्थापित थे।

मंत्रालय ने साफ किया है कि L3 कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) का डेटा सफलतापूर्वक नई दिल्ली स्थित AAIB कार्यालय में डाउनलोड कर लिया गया है। हालांकि, हनीवेल द्वारा निर्मित कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) उच्च तापमान के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और 'स्टेट ऑफ डिजाइन/मैन्युफैक्चर' से तकनीकी सहायता मांगी गई है।

आवश्यकता पड़ने पर विमान के पुर्जों की प्रयोगशाला में जांच होगी

प्रेस विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि AAIB की जांच पूरी तरह तकनीकी और साक्ष्य-आधारित है। इसमें विमान के मलबे की विस्तृत जांच, संचालन एवं रखरखाव रिकॉर्ड का विश्लेषण तथा आवश्यक होने पर विमान के पुर्जी की प्रयोगशाला जांच शामिल है।

ICAO मानकों के अनुसार घटना के 30 दिनों के भीतर एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की जाएगी, जबकि अंतिम रिपोर्ट उचित समय पर प्रस्तुत की जाएगी। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के बाद 4 फरवरी 2026 से वीएसआर वेंचर्स का विशेष ऑडिट शुरू किया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद अब उनके परिवार के सदस्यों ने जांच की प्रक्रिया और तकनीकी साक्ष्यों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने बुधवार को इस हादसे की परिस्थितियों को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त कीं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर