Ajit Pawar Half-Length Statue Unveiled: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण किया।
सोमवार को पुणे जिला परिषद के प्रवेश द्वार के पास दिवंगत अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस प्रतिमा में उनका हुबहू रूप झलकता है, जिसमें उनका चिर-परिचित मुस्कुराता हुआ चेहरा और भावपूर्ण आंखें दिखाई देती हैं।
इस अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, कृषि मंत्री दत्ता भरणे, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल, राज्य मंत्री माधुरी मिसल और मेयर मंजूषा नागपुरे मौजूद थे। इसके अलावा अजित पवार के बेटे पार्थ पवार, शरद पवार गुट की सांसद और अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
खबर अपडेट की जा रही है....