अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

केवल पात्र किसानों को मिले कर्जमाफी का लाभ, सरकार ने मनपाओं से मांगा अधिकारियों-कर्मचारियों का पूरा ब्योरा

Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver Scheme में अपात्र लोगों को बाहर रखने के लिए सरकार ने मनपा कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आय संबंधी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

अपूर्वा नायक

Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver Scheme News: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब शहरी स्थानीय निकायों में हलचल तेज हो गई है।

योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही सीमित रखने के उद्देश्य से सरकार ने महानगरपालिकाओं में कार्यरत जनप्रतिनिधियों (नगरसेवकों), अधिकारियों और कर्मचारियों की आय की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए सभी मनपा को तत्काल आवश्यक डेटा उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

25 हजार से अधिक वेतन वालों की मांगी जानकारी

सरकार ने विशेष रूप से उन अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है, जिनका मासिक वेतन 25 हजार रुपये से अधिक है। साथ ही वर्तमान जनप्रतिनिधियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की अद्यतन जानकारी भी मांगी गई है। इस आदेश के बाद मनपा प्रशासन द्वारा डेटा संकलित कर उसे 'महा आईटी' पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है।

इस जांच का मुख्य उद्देश्य तय आय मानकों से अधिक आय वाले अपात्र लोगों को लाभार्थियों की सूची से बाहर रखना है। मांगी गई विस्तृत जानकारी में संबंधित व्यक्ति का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, विशिष्ट पहचान संख्या (पहचान पत्र विवरण), मासिक वेतन और सेवानिवृत्ति पेंशन का पूरा विवरण शामिल है। सरकार विभिन्न विभागों के आंकड़ों का आपस में मिलान कर पात्रता का अंतिम परीक्षण करेगी, ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति इस योजना का गलत लाभ न उठा सके।

प्रशासन के सामने तकनीकी चुनौतियां

  • इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मनपा प्रशासन के सामने कई व्यावहारिक और तकनीकी चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। कई कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के पहचान पत्र और मोबाइल नंबर पुराने या अधूरे दर्ज हैं।
  • सेवा रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण सटीक जानकारी जुटाना काफी जटिल हो रहा है। इसके बावजूद, निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन