वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पालघर

Palghar News: वसई-विरार में शाम तक 46% मतदान, गर्मी के बावजूद बढ़ी वोटिंग

Maharashtra Local Body Election: वसई-विरार मनपा चुनाव में शुरुआती घंटों में मतदान धीमा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ रफ्तार बढ़ी। खबर लिखे जाने तक 46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar Election News In Hindi: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के लिए गुरुवार को हुए निकाय चुनाव में मतदान की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मतदाताओं की भागीदारी में इजाफा देखने को मिला।

खबर लिखे जाने तक करीब 46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अंतिम आंकड़ा आने के बाद इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव के लिए तालुका क्षेत्र की कई औद्योगिक इकाइयों ने कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी और समय में छूट दी थी। इसी कारण चुनाव की सुबह मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नहीं दिखीं। सुबह 9:30 बजे तक मात्र 8.5 प्रतिशत मतदान दर्ज होने से शुरुआती दौर में कम मतदान को लेकर आशंका जताई जा रही थी।

46 प्रतिशत मतदान हुआ

हालांकि, सुबह 9 बजे के बाद जैसे-जैसे लोग घरों से बाहर निकले, मतदान प्रतिशत में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती गई। वसई में सुबह 11:30 बजे तक 19 प्रतिशत, दोपहर 1:30 बजे तक 33 प्रतिशत और शाम तक लगभग 46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज गर्मी के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। इसके बाद शाम 4 बजे के बाद एक बार फिर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ती दिखाई दी।

मतदाता अपने नाम वोटर लिस्ट में जांचने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए सहायता बूथों पर बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं, पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल को जीवंत बनाए रखा। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, अंतिम घंटों में मतदान बढ़ने की उम्मीद है और अंतिम आंकड़े देर रात तक स्पष्ट हो जाएंगे।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन