फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार छात्राओं का चल रहा इलाज (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पालघर

पालघर में आश्रम विद्यालयों के 50 से अधिक छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार, रात को खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

आकाश मसने

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू तहसील के लगभग 10 आश्रम विद्यालयों के 50 से अधिक छात्र मंगलवार सुबह संदिग्ध खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) के कारण बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पालघर में हड़कंप मच गया। आश्रम स्कूल आदिवासी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय होते हैं।

पालघर के रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर सुभाष भागड़े ने कहा कि "एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना (आईटीडीपी) के दहानू परियोजना के तहत विभिन्न आश्रम विद्यालयों के 50 से अधिक छात्रों ने जी मिचलाने, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।" रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर भागड़े ने कहा कि "फूड पॉइजनिंग के कारण की जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रों का इलाज किया जा रहा है।"

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित स्कूल जिले के दहानू, पालघर, तलासरी और वसई तहसील में स्थित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार दहानू के रंकोल स्थित एक आश्रम स्कूल के छात्रों ने सोमवार रात को खाना खाने के कुछ घंटे बाद उल्टी, जी मिचलाने, पेट दर्द और बुखार की शिकायत की। इसमें कहा गया है कि मंगलवार तड़के तीन बजे करीब 28 छात्राएं बीमार हो गईं और उन्हें पास के ही एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दहानू में आईटीडीपी के परियोजना अधिकारी डॉ. सत्यम गांधी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि अस्पताल में भर्ती छात्रों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

कलेक्टर ने लिया स्थिति का जायजा

मिली जानकारी के अनुसार इन आश्रम विद्यालयों को पालघर स्थित केंद्रीय रसोई से भोजन की आपूर्ति की जाती है और घटना के बाद जांच के लिए भोजन के नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर गोविंद बोडके स्थिति का जायजा लेने के लिए दहानू और तलासरी तहसील के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं, जहां छात्रों को भर्ती कराया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained