पालघर के वसई में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, अचानक बिगड़ी लोगों की हालत, 1 की मौत  
पालघर

पालघर के वसई में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, अचानक बिगड़ी लोगों की हालत, 1 की मौत

Palghar Chlorine Gas Leak: महाराष्ट्र में मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई में गैस लीक की घटना सामने आई है। गैस लीक होने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

अर्पित शुक्ला

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गैस लीक की घटना सामने आई है। यह घटना जिले के वसई टाउन में हुई। क्लोरीन गैस लीक होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह इलाका मुंबई के काफी पास है। गैस रिसाव एक सिलेंडर से हुआ।

पालघर के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना शहर के दीवानमन इलाके में सन सिटी स्थित एक श्मशान घाट के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उन्होंने कहा कि दोपहर में पुराने सिलेंडर से क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वसई विरार शहर महानगरपालिका (वीवीसीएमसी) के अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया।

जलाशय में फेंका सिलेंडर

कदम ने बताया कि देव कांतिलाल पारदीवाल नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अग्निशमन विभाग के सन सिटी प्रभारी केंद्र अधिकारी विजय राणे, दमकल गाड़ी के ड्राइवर सचिन मोरे और प्रमोद पाटिल, तथा दमकलकर्मी कल्पेश पाटिल और कुणाल पाटिल सहित 10 अन्य लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की शिकायत की और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि अन्य अग्निशमन कर्मियों ने रिसाव वाले सिलेंडर पर लगातार पानी डालकर स्थिति को नियंत्रित किया और फिर उसे पास के जलाशय में फेंक दिया। पालघर जिले में इसी साल अगस्त महीने में एक दवा कंपनी में गैस रिसाव हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। वह हादसा बोईसर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ था।

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले