देवेंद्र फडणवीस और सुधाकर बडगुजर (डिजाइन फोटो) 
नासिक

हत्या से लेकर दंगा-फसाद तक सुधाकर बडगुजर पर लगे कई आरोप, जानें फिर भी भाजपा ने क्यों किया पार्टी में शामिल

महाराष्ट्र में सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने का किस्सा काफी चर्चा में है। सभी के मन में ये सवाल जरूर उठा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मना करने के बावजूद आखिर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बडगुजर को शामिल क्यों किया?

प्रिया जैस

इन दिनों नासिक की राजनीति में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सुधाकर बडगुजर के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने के बाद से नासिक के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। सुधाकर बडगुजर वो नाम है, जिसके पार्टी में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सख्त मनाही की थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मांग की थी कि सुधाकर बडगुजर को किसी भी हाल में पार्टी में शामिल न किया जाए।

पार्टी कार्यकर्ताओं की इस मांग के पीछे की वजह सुधाकर बडगुजर का आपराधिक मामलों में शामिल होना है। इससे पहले ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि सुधाकर बडगुजर का अंडरवर्ल्ड के लोगों से संबंध है। इस पर नासिक से भाजपा नेता सीमा हीरे ने आरोप लगाया था कि सुधाकर बडगुजर के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीमा हीरे ने यह भी दावा किया था कि सुधाकर बडगुजर का संबंध अंडरवर्ल्ड में दाऊद इब्राहिम के खास आदमी सलीम कुत्ता से है। सीमा हीरे ने कहा था कि उनके बेटे पर भी गोलीबारी के एक मामले में आरोप लग चुका है। ऐसे में सुधाकर बडगुजर को पार्टी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि बडगुजर को पार्टी में शामिल करने से पार्टी की छवि खराब होगी।

सुधाकर के खिलाफ आपराधिक मामले

Myneta.com के मुताबिक, सुधाकर बडगुजर के खिलाफ दंगा, हिंसा, अपहरण, हत्या का प्रयास, महिला की गरिमा का अपमान जैसे कई मामले दर्ज हैं। सुधाकर बडगुजर पर इन आरोपों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया है। इस डेटा के मुताबिक सुधाकर बडगुजर के पास 3 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति मौजूद है।

myneta.com सुधाकर बडगुजर का रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बडगुजर के अंडरवर्ल्ड से संबंधों का भी खुलासा हुआ। इस वीडियो में सुधाकर बडगुजर 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट मामले के आरोपी सलीम कुत्ता के साथ डांस करते नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खुब वायरल हुआ था।

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं। इसे भारतीय जनता पार्टी का चुनाव में विपक्ष को हराने का दावा माना जा रहा है। सुधाकर बडगुजर के पार्टी में शामिल होने के बाद खुद चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि बडगुजर को बुधवार को पार्टी में शामिल किया जाना था, सुबह तक उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध को देखते हुए नासिक के मंत्री गिरीश महाजन ने बिना किसी देरी के मंगलवार को ही सुधाकर बडगुजर को पार्टी में शामिल कर लिया।

बडगुजर के पास नासिक का रोडमैप

पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद सुधाकर बडगुजर ने विरोधियों को शांत रहने की चेतावनी भी दी। उन्होंने दावा किया कि नासिक में चुनाव जीतने के लिए उनके पास पहले से ही रोडमैप तैयार है। इससे पार्टी को निकाय चुनावों में मदद मिलेगी। इससे यह साफ हो जाता है कि स्थानीय निकाय चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आपराधिक मामले में शामिल होने के बावजूद सुधाकर बडगुजर को अपनी पार्टी में शामिल किया।

आपको बताते चलें, कि कुछ समय पहले देवेंद्र फडणवीस के नासिक दौरे दौरान सुधाकर बडगुजर ने उनसे मिलने का समय मांगा था। इस दौरान बडगुजर ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद यूबीटी ने उन्हें पार्टी विरोधी घोषित कर दिया था और शिवसेना यूबीटी से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद सुधाकर बडगुजर ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार