नाशिक-सिन्नर में बढ़ते तेंदुए के हमलों पर गंभीर चर्चा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

नाशिक-सिन्नर में बढ़ते तेंदुए के हमलों पर गंभीर चर्चा, तेंदुओं का मानवीय बस्तियों में खुला संचार

leopard attacks in Nashik-Sinnar: लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमलों और उससे हो रही जनहानि को देखते हुए सांसद राजाभाऊ वाजे ने उपवनसंरक्षक सिद्धेश सावर्डेकर के साथ बैठक की।

आंचल लोखंडे

Nashik News: नाशिक शहर और सिन्नर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमलों और उससे हो रही जनहानि को देखते हुए सांसद राजाभाऊ वाजे ने उपवनसंरक्षक सिद्धेश सावर्डेकर के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में तेंदुए की समस्या से निपटने के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन उपायों पर चर्चा की गई। हाल ही में नाशिक जिले के वडनेर और सिन्नर तहसीलों के खंडांगली गांव में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी।

पिछले एक सप्ताह में 4-5 जगहों पर तेंदुए ने हमला किया, जबकि कई स्थानों पर उसके दर्शन हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में तेंदुओं का मानवीय बस्तियों में आना-जाना बढ़ गया है, जिससे नाशिक, सिन्नर, इगतपुरी, निफाड, दिंडोरी, त्र्यंबकेश्वर के साथ-साथ अहिल्यानगर जिले के अकोले और कोपरगांव तहसील में दहशत का वातावरण है। सांसद राजाभाऊ वाजे और उपवनसंरक्षक सिद्धेश सावर्डेकर की बैठक अल्पकालीन व दीर्घकालीन उपायों पर चर्चा की गई।

अल्पकालीन उपाय :

  • नागरिकों का समुपदेशन और प्रशिक्षण
  • ट्रैकिंग प्रणाली शुरू करना
  • आपत्ती प्रबंधन में तेंदुए के खतरे को शामिल करना
  • पिंजरों की संख्या बढ़ाना
  • अधिवास की जानकारी के लिए विशेष अभियान चलाना
  • संस्थाओं व स्थानीय युवाओं की मदद लेना
  • दीर्घकालीन उपाय :
  • रेस्क्यू सेंटर की स्थापना
  • संख्या नियंत्रित करने के उपाय
  • जुन्नर की तर्ज पर विशेष सरकारी मान्यता के साथ कार्रवाई
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन कर उपयुक्त उपाय लागू करना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला