गोवंश मुक्त (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

Malegaon Crime News: मालेगांव पुलिस ने 5 महीने के विशेष अभियान में 1,000 गोवंश पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया। इस मामले में 110 गाड़ियां जब्त कर 267 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

रूपम सिंह

Malegaon Police Action Cattle Smuggling: मालेगांव पुलिस मंडल द्वारा पिछले 5 महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गोवंश पशुओं के अवैध परिवहन और तस्करी को रोकने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस ने न केवल करीब एक हजार गोवंश पशुओं की जान बचाई, बल्कि तस्करी में संलिप्त बड़े गिरोहों की कमर तोड़ दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुंजाल ने यह जानकारी दी।

अवैध तस्करी पर पुलिस का प्रहार

राज्य में गोवंश हत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद पशु तस्कर सक्रिय थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मालेगांव पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इन 5 महीनों की कार्रवाई का ब्यौरा इस प्रकार है- मुक्त कराए गए पशुः लगभग 1,000 गोवंश तस्करी 155 प्रकरणों में 267 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर। तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 110 गाड़ियां पुलिस ने जब्त कीं।

तालुका पुलिस स्टेशन रहा सबसे आगे

इस मुहिम में मालेगांव तालुका पुलिस स्टेशन ने सबसे अधिक कार्रवाई की है। यहाँ 37 मामले दर्ज कर 237 गोवंश पशुओं को मुक्त कराया गया और 48 तस्करों को गिरफ्तार कर 37 वाहन जब्त किए गए। वहीं, शहर और उप-मंडल क्षेत्र में 71 गोतस्करों पर मुकदमा दर्ज कर 301 पशुओं को बचाया गया और 24 वाहन जब्त किए गए। इस सफलता में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विशेष दस्ते के साथ-साथ शहर के सभी थानों-किला, आयेशानगर, आजादनगर, पवारवाड़ी, कैंप और छावनी पुलिस के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी

  • बकरीद त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी गई थी।
  • शहर के प्रमुख मार्गों और दस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाकर संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
  • कटाई के लिए छिपाकर रखे गए पशुओं को भी छापेमारी कर मुक्त कराया जा रहा है, जिन्हें गोशालाओं में सुरक्षित भेजा गया है।
  • अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुंजाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ मालेगांव पुलिस प्रशासन इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में