file photo 
नासिक

मालेगांव में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

दिपक.पांडे

मालेगांव : कोरोना नियमों के चलते धारा 144 लागू होने के बाद भी शहर में कुछ असामाजिक तत्व देर रात तक दुकानें पर चाय और खाने की होटलें चला रहे थे। रात 11 बजे के बाद भी शहर के विभिन्न स्थानों पर होटलों पर पान की दुकानों पर भरपूर भीड़ देखी जा रही थी। कुछ सभ्य लोगों की शिकायत जब यहां के आजाद नगर पुलिस थाना को मिली तो इस पर पुलिस थाना की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर की ऐसी कुछ होटलों पर छापे मारे जहां ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी।

इनमें आगरा रोड स्थित मिनारा होटर और आसपास की होटलें शामिल हैं। साथ ही कुछ पान दुकानों पर भी छापे मार कर अवैध गुटका पकड़ा गया जो धड़ल्ले से यहां बेचा जा रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य निरीक्षक अविनाश दाभाडे को दी। वो भी तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गए। सहायक अधीक्षक लता दोंदे भी वहावं पहुंची और कार्रवाई को आगे बढ़ाने के आदेश दिए। उपनिरीक्षक रूपाली महाजन ने इस टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

उनकी टीम में हवल्दार राकेश, तुषार, शिरोडे, पाटील, भावसार, सुरर्दन मोरे और गोविंदा शामिल थे। इस कार्रवाई में इफ्तिखार अहमद और शकील अहमद उन दोनों दुकानदारों पर आई पी सी कि धारा 328,272, 273/88, और अवैध खाद्य पदार्थ कानून 2006 के तहत धारा 26 (1/2), कलम 3 (1Z/V) के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां