नाशिक महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ से पहले नाशिक मनपा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 86 में से 39 ब्लैक स्पॉट की हुई छुट्टी

नाशिक में जल्द ही सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन से पहले नाशिक महानगर पालिका ने कचरे के ब्लैक स्पॉट को खत्म करने का अभियान चलाया है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: मनपा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के माध्यम से कचरे के ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने का अभियान चलाया गया है। पिछले एक पखवाड़े में, 86 ब्लैक स्पॉट पहचाने गए हैं, जिनमें से 39 को समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन ने आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले तक शहर को ब्लैक स्पॉट मुक्त बनाने की नीति बनाई है।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग लगभग 400 बेल ट्रक घर-घर से कचरा एकत्र करते हैं और उसे पाथर्डी स्थित कंपोस्टिंग परियोजना तक पहुंचाते हैं, जहां कचरे का निपटान किया जाता है। बता दें कि शहर में अधिकतर इलाकों में नागरिक, कुछ होटल संचालक और अन्य व्यवसायी खुले में कचरा फेंक देते हैं. इस कारण वहां पर कचरे के ढेर लग जाते हैं। कचरे के इन ब्लैक स्पॉट के कारण शहरवासियों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा होने लगते हैं।

ब्लैक स्पॉट को खत्म करने का अभियान

कचरे के ये ब्लैक स्पॉट नाशिक को स्वच्छता अभियान में पिछड़ा बना रहे हैं. इसे देखते हुए मनपा आयुक्त मनीषा खत्री और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त अजीत निकत ने कचरे के इन ब्लैक स्पॉट को खत्म करने का अभियान चलाया है। कचरे के इन ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए हाल ही में स्वच्छता निरीक्षकों और संभागीय स्वच्छता निरीक्षकों की एक टीम गठित की गई है।

फिलहाल शहर में कुल 86 ब्लैक स्पॉट हैं, जिनमें से 39 ब्लैक स्पॉट बंद कर दिए गए हैं। स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए संबंधित स्थानों पर शैक्षिक बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही, ब्लैक स्पॉट पर सजावटी पेड़ के गमले लगाए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिक वहां कचरा न फेंकें।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!