नासिक

नासिक: रूपाली ठोंबरे का चाकणकर पर तीखा हमला; 'एक ही पार्टी में न होतीं, तो पुणे में घूमने न देती

नाशिक में तांत्रिक अशोक खरात के सेक्स स्कैंडल पर रूपाली ठोंबरे ने चाकणकर के इस्तीफे की मांग की। जानें पूरी कहानी।

रूपम सिंह

Nashik Scandal Rupali Chakankar News: नासिक में तांत्रिक अशोक खरात से जुड़े सेक्स स्कैंडल ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस मामले में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा है।

इसी प्रकरण में राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता रूपाली ठोंबरे ने चाकणकर पर तीखा हमला बोला है। ठोंबरे ने कहा कि यदि वे एक ही पार्टी में नहीं होतीं, तो चाकणकर को पुणे में भी घूमने नहीं दिया जाता। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कारण अब तक संयम बरता गया।

ठोंबरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताते हुए कहा कि इस कार्रवाई से राज्य की महिलाओं में विश्वास पैदा हुआ है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और कई महिलाओं के शोषण की पूरी जांच होना जरूरी है।

ठोंबरे ने आरोप लगाया कि चाकणकर ने इस प्रकरण में हस्तक्षेप किया, जिसके चलते उनके इस्तीफे की मांग की गई। उन्होंने यह भी कहा कि चाकणकर को सहआरोपी बनाकर जांच की जानी चाहिए और मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट की जानी चाहिए।

इसके अलावा ठोंबरे ने चाकणकर पर पूर्व के एक मामले में पीड़िता का चरित्र हनन करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि महिला आयोग के माध्यम से संसाधनों का दुरुपयोग किया गया और अब इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

ठोंबरे के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक