नाशिक के प्याज किसान (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक-दिंडोरी सांसद भास्करराव भगरे ने रेल मंत्री से प्याज परिवहन हेतु तुरंत रेलवे रैक उपलब्ध कराने की मांग की

Nashik Onion News: नासिक में प्याज की भारी आवक के बीच रेलवे रैक की कमी से माल खराब हो रहा है। सांसद भास्करराव भगरे ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर त्वरित परिवहन और पर्याप्त रैक की मांग की है।

रूपम सिंह

Nashik Onion Transport Issues News: नासिक दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद भास्करराव भगरे ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर नाशिक जिले से प्याज के परिवहन के लिए तत्काल और पर्याप्त मात्रा में - रेलवे रैक उपलब्ध कराने की मांग की है। एशिया की प्रमुख प्याज मंडी होने के कारण नाशिक से - देश के विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर प्याज की - आपूर्ति रेलवे के माध्यम से की जाती है।

बाजार में बढ़ी आवक, परिवहन पड़ा धीमा

वर्तमान में नासिक की कृषि उपज मंडी समितियों में लाल प्याज की भारी आवक हो रही है।  व्यापारियों और किसानों का कहना है कि प्याज एक नष्ट होने वाली वस्तु है। रैक समय पर उपलब्ध न होने या मालगाड़ियों के दो-तीन दिनों तक एक ही स्थान पर खड़े रहने के कारण प्याज के वजन में गिरावट आ रही है और माल खराब हो रहा है। इससे किसान और व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

त्वरित समाधान की मांग

सांसद भगरे ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि बढ़ती आवक को देखते हुए प्याज का तुरंत निपटान करना आवश्यक है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित रेलवे प्रशासन को रैक समय पर उपलब्ध कराने और प्याज परिवहन को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि किसान और व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार इस दिशा में तत्काल सकारात्मक कदम उठाएगी।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन