प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

AI की चाल: द्वारका सर्कल अंडरपास की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, प्रशासन की सफाई भ्रम से बचें

Dwarka Circle Nashik: नासिक के द्वारका सर्कल अंडरपास की एक AI से बनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे लोग असली समझ बैठे। प्रशासन ने इसे फर्जी बताते हुए भ्रम से बचने की अपील की।

अंकिता पटेल

Nashik Underpass Project: नासिक शहर के अत्यंत व्यस्त द्वारका सर्कल स्थित अंडरपास परियोजना का काम शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक आकर्षक तस्वीर तेजी से वायरल हो गई है। एआई के माध्यम से तैयार की गई इस तस्वीर में एक भव्य और बिल्कुल अलग स्वरूप का अंडरपास दिखाया गया है।

कई नागरिकों ने इसे आधिकारिक प्लान समझकर इसकी सराहना शुरू कर दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है और वास्तविक आधिकारिक नक्शे से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

क्यों जरूरी है यह परियोजना ?

मुंबई-आगरा और पुणे-नासिक महामार्गों को जोड़ने वाला द्वारका सर्कल शहर का सबसे संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट है। यहां फ्लाईओवर होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ट्रैफिक का दबाव असहनीय हो जाता है। आगामी कुंभ मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए सरकार ने 213 करोड़ 85 लाख रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है।

दो चरणों में निर्माण कार्य

प्रशासनिक योजना के अनुसार, इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में नासिक रोड से शालीमार की ओर जाने वाले मार्ग के लिए अंडरपास का निर्माण होगा। इस अंडरपास के दोनों ओर 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी।

परियोजना की मुख्य बातें

कुल बजटः 213,85 करोड़ लक्ष्य

अवधिः फरवरी 2027 तक।

सुविधाः अंडरपास के साथ - 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड और फुटपाथ।

प्रभाव: नासिक रोड और शालीमार के बीच निर्वाध यातायात।

पिछले कुछ दिनों से द्वारका अंडरपास की एआई से तैयार की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जो पूरी तरह गलत है। अधिकृत प्लान अलग है और उसी के अनुसार काम चल रहा है। नागरिक अफवाहों पर विश्वास न करें और भ्रामक तस्वीरें साझा कर गलतफहमियां न फैलाएं,

- कार्यकारी अभियंता, महाराष्ट्र राज्य पायाभूत विकास महामंडल, संदीप पांडागले

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई