देवेंद्र फडणवीस ने गिरीश महाजन को सौंपी रेस्क्यू की जिम्मेदारी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

खाड़ी देशों में फंसे नासिक के 250 लोग, CM फडणवीस ने गिरीश महाजन को सौंपी रेस्क्यू की कमान, हेल्पलाइन नंबर जारी

Middle East War Crisis: मध्य पूर्व संकट में फंसे नासिक के 250 नागरिक। सीएम फडणवीस ने गिरीश महाजन को सौंपी जिम्मेदारी। हेल्पलाइन नंबर जारी। कृषि निर्यात पर भी बड़ा संकट।

प्रिया जैस

Nashik Citizens Stranded: मध्य पूर्व और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण नासिक जिले के लगभग 250 नागरिकों के विभिन्न देशों में फंसे होने की जानकारी जिला प्रशासन ने दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में उनके पास इस बात का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है कि इनमें से कितने नागरिक अब तक सुरक्षित वापस लौट चुके हैं। इस बीच, बचाव और समन्वय प्रक्रिया को गति देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।

रोजगार और पर्यटन के लिए गए थे नागरिक

जिले के फंसे हुए नागरिक विभिन्न शहरों और कस्बों से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से कुछ लोग काम के सिलसिले में वहां रह रहे हैं, तो कुछ पर्यटक के रूप में घूमने गए थे। राज्य सरकार ने इन नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए हैं और संबंधित देशों में रह रहे भारतीयों से निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी सहायता के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं पूरी स्थिती पर नजर रखे हुए हैं। इस संबंध में विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अन्य संबंधित एजेंसियों से नियमित संपर्क साधा जा रहा है। फंसे हुए नागरिकों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने दुबई स्थित 'इंडियन पीपल्स फोरम' के सहयोग से एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू किया है।

खाड़ी देशों में संकट में फंसे या सहायता की आवश्यकता वाले नागरिकों से +97150 365 4357 पर संपर्क करने का आह्वान किया गया है। सरकार ने दोहराया है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार संयुक्त रूप से कार्य कर रही है।

समुद्री मार्गों में आ रही बाधाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता

नासिक जिला अंगूर, प्याज, अनार और पपीता जैसे कृषि उत्पादों के निर्यात का प्रमुख केंद्र है। हर महीने हजारों टन। नाशवंत कृषि माल खाड़ी देशों को भेजा जाता है। तनाव के कारण समुद्री मार्गों में आ रही बाधाओं की वजह से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट पर भारी मात्रा में कृषि माल फंस गया है। इससे किसानों और निर्यातकों में अनिश्चितता का माहौल है।

हम खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों, छात्रों और श्रमिकों के परिवारों के संपर्क में हैं। उन्हें सुरक्षित भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से लगातार चर्चा जारी है। इसके साथ ही हमारे किसानों और निर्यातकों पर भी बड़ा संकट मंडरा रहा है। सरकार को इस पर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए, इसी उद्देश्य से मेरा निरंतर प्रयास जारी है।

- राजाभाऊ वाजे, सांसद, नासिक

सांसद वाजे ने जताई चिंता

ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच बढ़ते युद्धजन्य तनाव का असर अब भारत सहित महाराष्ट्र में भी महसूस किया जाने लगा है। इस वैश्विक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने जिले के नागरिकों की सुरक्षा और कृषि निर्यात पर पड़ने वाले संभावित खतरों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। सांसद वाजे ने प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और लोकसभा की विदेश मामलों की समिति को ईमेल और पत्र भेजकर विस्तृत विवरण सीपा है।

साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर इस स्थिति को गंभीरता से लेने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। सांसद वाजे ने अपने निवेदन में उल्लेख किया कि खाड़ी क्षेत्र के लगभग 14 देशों में यह संघर्ष जारी है, जहां कम से कम एक करोड़ से अधिक भारतीय नागरिक निवास करते हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?