नासिक अग्निशमन विभाग (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक के अग्निशमन दल में 90 मीटर हाइड्रोलिक सीढ़ी शामिल, मुख्यमंत्री फडणवीस ने 50 नई ई-बसों का किया लोकार्पण

Devendra Fadnavis: नासिक मनपा ने शहर की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 90 मीटर हाइड्रोलिक सीढ़ी को अग्निशमन बेड़े में शामिल किया है।

आंचल लोखंडे

Nashik Public Transport: नासिक शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासिक मनपा ने बड़ा कदम उठाया है। नासिक दौरे पर आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में 50 नई ई-बसों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के बेड़े में 90 मीटर की ऊंचाई तक पहुँचने वाली अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सीढ़ी को शामिल कर सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया गया।

शहर की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था मजबूत

12 मीटर लंबी 50 ई-बसों के बेड़े में शामिल होने से नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल और गुणवत्तापूर्ण यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और परिचालन लागत में बचत के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

90 मीटर तक बचाव कार्य संभव

ऊंची इमारतों में आगजनी या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए फिनलैंड की 'ब्रोंटो स्कायलिफ्ट' कंपनी से खरीदी गई 'एरियल लैडर प्लेटफॉर्म' मशीन शामिल की गई है। वोल्वो चेसिस पर आधारित यह प्रणाली 90 मीटर की ऊंचाई तक काम करने में सक्षम है।

प्रमुख विशेषताएं

यह प्रणाली 360 डिग्री में घूम सकती है और इसकी केज क्षमता 500 किलोग्राम है। यह जमीन से 10 मीटर नीचे तक पहुंचने में भी सक्षम है। इसके माध्यम से बहुमंजिला इमारतों के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचकर बचाव कार्य और अग्निशमन की कार्रवाई अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इस अवसर पर पालक मंत्री गिरीश महाजन, महापौर हिमगौरी आहेर-आडके, उपमहापौर विलास शिंदे और नगर निगम आयुक्त मनीषा खत्री सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत