Israel-Iran War (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

Israel-Iran War: खाड़ी देशों में फंसे नासिकवासी, विमान सेवाएं ठप होने से पर्यटक और छात्र परेशान

Nashik Residents Stranded: मध्य पूर्व में बढ़ते इजरायल-ईरान तनाव के कारण खाड़ी देशों में उड़ानें ठप होने से नासिक के कई नागरिक फंस गए हैं, प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

आंचल लोखंडे

Israel Iran conflict Impact: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण खाड़ी देशों में विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसका सीधा असर नासिक के नागरिकों पर पड़ा है। दुबई, अबू धाबी और ओमान जैसे शहरों में नासिक के कई पर्यटक, छात्र और व्यवसायी फंस गए हैं। पिछले कुछ दिनों में ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष चरम पर पहुंचने के कारण कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। नासिक जिला प्रशासन के पास उपलब्ध प्राथमिक जानकारी के अनुसार, करीब 30 से 40 नागरिकों के खाड़ी देशों में फंसे होने की संभावना है। एयर इंडिया, इंडिगो और अमीरात जैसी एयरलाइंस द्वारा उड़ानें रद्द किए जाने से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ नागरिकों ने वीडियो साझा कर केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। एक यात्री ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा, “हम होटलों में फंसे हुए हैं और वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।” वहीं, दुबई में रहने वाले कुछ महाराष्ट्रीयन युवाओं द्वारा वहां स्थिति सामान्य होने के दावे किए जाने के कारण नासिक में रहने वाले उनके परिजन असमंजस में हैं। वर्तमान में पवित्र रमजान माह के चलते नासिक से कई मुस्लिम श्रद्धालु भी मक्का पहुंचे हुए हैं। नासिक जिलाधिकारी कार्यालय और विदेश मंत्रालय इन नागरिकों के लगातार संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास ने फंसे हुए नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और स्थिति सामान्य होते ही विशेष विमानों की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सहायता हेतु महत्वपूर्ण संपर्क

  • भारत में संपर्क के लिए:
  • टोल-फ्री नंबर: 1077
  • मोबाइल नंबर: +91-9321587143
  • टेलीफोन: 022-22027990
  • ईमेल: controlroom@gov.in

देशवार आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर:

  • कतर (दोहा): 00974-556475023
  • संयुक्त अरब अमीरात: 800-46342 (टोल-फ्री), WhatsApp: +971-543090571
  • सऊदी अरब: 800-247-1234 (टोल-फ्री), WhatsApp: 00-966-542126748
  • ओमान (मस्कट): 80071234 (टोल-फ्री), WhatsApp: +968-93577979
  • इजरायल (तेल अवीव): +972-54-7520711, +972-54-2428378
  • जॉर्डन (अम्मान): 00962-770422276 (नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह)
  • फिलिस्तीन (रामल्ला): +970-592916418

विदेश में फंसे नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • सुरक्षा: अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
  • पंजीकरण: भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
  • संपर्क: अपनी स्थिति और स्वास्थ्य की जानकारी परिवार को देते रहें।
  • दस्तावेज: मोबाइल चार्ज रखें और पासपोर्ट सहित सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें।
  • अफवाहें: सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू