पालकमंत्री गिरीश महाजन और छगन भुजबल (सोर्स: डिजाइन फोटो)
नासिक

भुजबल साहब ताना मारेंगे..., महाजन के इस तंज पर खिलखिला उठे नासिक के लोग, भुजबल को लेकर कही मजेदार बात

Nashik Education Event: नासिक में शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान पालकमंत्री गिरीश महाजन ने छगन भुजबल पर मजाकिया तंज कसा। उनकी चुटीली बातों पर सभागार ठहाकों और तालियों से गूंज उठा।

आलोक उमाकृष्ण

Girish Mahajan And Chhagan Bhujbal Funny Taunt: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में कुंभमेला एवं नासिक जिले के पालकमंत्री गिरीश महाजन ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल पर मजाकिया तंज कसा।

महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ खुले हैं और शिक्षा के लिए वे जितनी भी मदद की जरूरत होगी, करेंगे। इसके बाद उन्होंने भुजबल की ओर देखते हुए कहा कि मैं पालकमंत्री के रूप में काम कर रहा हूं। आप मेरे काम की ओर देखिए, मेरी ओर मत देखिए, ठीक है भुजबल साहब! महाजन के इतना कहते ही पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

वरना भुजबल साहब मुझे मारेंगे ताना

अपनी बात जारी रखते हुए गिरीश महाजन ने एक और चुटीली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं कि इसके बाद भुजबल साहब का भाषण है या नहीं, वरना वे मुझे ताना मारेंगे। उनके इस मिश्किल अंदाज पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर ठहाके लगाए और तालियों से स्वागत किया। राजनीतिक खींचतान के बीच दोनों नेताओं के इस सहज अंदाज ने कार्यक्रम के माहौल को काफी हल्का-फुल्का बना दिया।

ऐतिहासिक आयोजन के लिए हर व्यक्ति दे योगदान

पालकमंत्री गिरीश महाजन ने आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर कहा कि यह केवल प्रशासन या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज का पर्व है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

महाजन ने नागरिकों से अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार कुंभ मेले की तैयारियों में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ कुंभ लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है और इसे सुव्यवस्थित तथा ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से आगामी सिंहस्थ कुंभ को यादगार और भव्य बनाया जा सकता है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस