Representational Pic 
नासिक

चांदवड़ में अंगूर उत्पादक से राजस्थान के व्यापारी ने की 37 लाख की धोखाधड़ी

प्रभाकर दुबे

चांदवड़: राजस्थान (Rajasthan) के व्यापारी ( Trader) ने वडनेर भैरव, खडकजांब परिसर के 8 से 10 अंगूर उत्पादक किसानों के साथ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी (Fraud) की है। वडनेर भैरव पुलिस ने पीड़ित किसान (Farmer) अमोल मोगल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज (Case Filed) कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्रसिंह शेखावत (राजस्थान) नामक व्यापारी ने शुरुआत में अच्छी तरह से व्यवहार किया और किसानों से अंगूर खरीदने की बात कही और किसानों को चेक दिया।

किसानों को दिए चेक हुए बाउंस

इसके लिए व्यापारी ने किसानों को चेक दिए, लेकिन चेक बाउंस हो गए। शेखावत ने वडनेरभैरव, खडकजांब के भिका उशीर (4 लाख 71 हजार 350), प्रभाकर जाधव (9 लाख 67 हजार 488), किसन गवली (1 लाख 68 हजार 200), कैलास कांडेकर (7 लाख 30 हजार 800), सुकदेव पगार (2 लाख 76 हजार 766), गोरक्षनाथ उशीर (2 लाख 83 हजार 200), पंढरीनाथ कांडेकर (2 लाख 21 हजार), अमोल मोगल (2 लाख 17 हजार 340), किरण मोगल (3 लाख 66 हजार) के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करेगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज