भुसावल रेलवे जंक्शन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक-कोंकण के बीच बढ़ेगा संपर्क! भुसावल से गोवा तक सीधी ट्रेन की मांग तेज

New Train Demand: कोंकण शहरी सहकारी समिति ने भुसावल से मडगांव (गोवा) तक सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग की है। नासिक और कोंकण के बीच आवागमन में सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताया गया।

आकाश मसने

Bhusawal-Madgaon Direct Train Demand: कोंकण शहरी सहकारी समिति ने भुसावल से मडगांव (गोवा) तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को ज्ञापन सौंपते हुए इस मांग को गंभीरता से लेने की अपील की।

चंद्रकांत पाटकर ने बताया कि नासिक, भुसावल और आसपास के क्षेत्रों में रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा और रायगढ़ जिलों से हजारों कोंकणवासी नौकरी और व्यापार के लिए बस चुके हैं। इन लोगों को अपने गृहप्रदेश आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा न होने के कारण मुंबई होकर यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

कोंकणवासियों के लिए सुविधाजनक

कोंकण शहरी सहकारी समिति अध्यक्ष पाटकर ने कहा कि नासिक और कोंकण के बीच सीधी रेल सेवा न केवल प्रवासी कोंकणवासियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेगी।

कोंकण की प्राकृतिक सुंदरता और नासिक की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के चलते दोनों क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही काफी अधिक है। यदि भुसावल से रत्नागिरी-मडगांव मार्ग पर वाया नासिक, कल्याण और पनवेल होते हुए सीधी ट्रेन शुरू की जाती है, तो रेलवे को भी राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

रवींद्र चव्हाण को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह ट्रेन सेवा भुसावल, नासिक, कल्याण, पनवेल, रत्नागिरी और गोवा के बीच आर्थिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करेगी।

इस अवसर पर विधायक सीमा हिरे समेत बड़ी संख्या में कोंकणवासी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय जल्द इस प्रस्ताव पर निर्णय लेगा।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल