IG Datta Karale Connection in Ashok Kharat Case प्रतीकात्मक तस्वीर  
नासिक

अशोक खरात मामला: अब पुलिस IG पर गिरी गाज! अंजलि दमानिया ने वीडियो साझा कर आईजी दत्ता कराले पर लगाए गंभीर आरोप

Ashok Kharat Case: अंजलि दमानिया ने नासिक IG दत्ता कराले पर लगाए गंभीर आरोप। ED की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और कैश बरामद। रूपाली चाकणकर का इस्तीफा।

अनिल सिंह

Anjali Damania Ashok Kharat Case: नासिक के स्वयंभू 'गॉडमैन' अशोक खरात का मामला अब केवल वित्तीय ठगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने महाराष्ट्र के पुलिस प्रशासन और राजनीति में भूकंप ला दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने एक सनसनीखेज वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए नासिक मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) दत्ता कराले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दमानिया के इस दावे ने जांच की दिशा अब सीधे उच्च पदस्थ अधिकारियों की ओर मोड़ दी है।

इससे पहले, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को खरात के साथ बढ़ती नजदीकियों और विवादों के कारण अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा था।

अंजलि दमानिया के गंभीर सवाल और दावे

अंजलि दमानिया ने सोशल मीडिया पर साक्ष्य पेश करते हुए सवाल उठाया कि आईजी स्तर का अधिकारी एक विवादित व्यक्ति के कार्यक्रम में क्या कर रहा था? उन्होंने दावा किया कि दत्ता कराले न केवल कार्यक्रम में मौजूद थे, बल्कि उन्होंने वहां भाषण भी दिया। दमानिया ने कहा, "जब इतने बड़े अधिकारी ऐसे लोगों के साथ दिखेंगे, तो आम जनता उन पर भरोसा क्यों नहीं करेगी? विभागीय सतर्कता (Vigilance) को इसकी जांच करनी चाहिए।" उन्होंने यह भी दावा किया कि खरात और आईजी के बीच 18 कॉल रिकॉर्ड्स मौजूद हैं, जिसका जवाब पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को देना चाहिए।

ED की कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति उजागर

एक तरफ प्रशासनिक साठगांठ की खबरें गर्म हैं, वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अशोक खरात के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। नासिक, शिरडी और पुणे में 11 ठिकानों पर हुई छापेमारी में:

  • पुणे के प्रकाश पोफले के घर से 42 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
  • खरात के बैंक खातों में जमा 2.5 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।
  • एक मर्सिडीज बेंज कार और लगभग 10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
  • सिन्नर और मीरगांव स्थित संस्थाओं के कार्यालयों में 13 घंटे से अधिक समय तक सघन तलाशी ली गई।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन कालाबाजारी: ट्रस्टी गिरफ्तार

इसी बीच, नासिक के ही त्र्यंबकेश्वर मंदिर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली (3,000 रुपये प्रति व्यक्ति) करने के मामले में मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम कदलग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके भतीजे पर पहले ही मामला दर्ज था। इस गिरफ्तारी ने मंदिर प्रबंधन और धार्मिक स्थलों पर होने वाली कालाबाजारी पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश