अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

Ashok Kharat Case में बड़ा वित्तीय एंगल, जमीन खरीद और बिल्डरों से कनेक्शन की जांच तेज

नासिक सेक्स स्कैंडल में Ashok Kharat Case से जुड़े 17 करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन का खुलासा हुआ है। एसआईटी अब बिल्डरों और आर्थिक साझेदारों की भूमिका की जांच कर रही है।

अपूर्वा नायक

Ashok Kharat Case Bank Transaction SIT Probe: नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार अशोक खरात से जुड़े केस में अब नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

महिलाओं के शोषण, अंधविश्वास के नाम पर ठगी और आर्थिक अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात ने कई व्यापारियों और आम नागरिकों को भी ठगी का शिकार बनाया, यह जांच में स्पष्ट हुआ है।

Ashok Kharat Case में मिले अहम सुराग

अब इस मामले में राष्ट्रीयकृत बैंक खातों के माध्यम से बड़े वित्तीय लेन-देन का सुराग मिलने से जांच का दायरा और बढ़ गया है। जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी थी। इसमें शिरडी क्षेत्र में लगभग 11 से 12 एकड़ जमीन शामिल होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इनमें से हाल ही में खरीदी गई करीब 4 एकड़ जमीन के लेन-देन में राष्ट्रीयकृत बैंक खातों के उपयोग का संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये खाते कल्पना खरात के नाम पर बताए जा रहे हैं। जांच में इन खातों से लगभग 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की प्रारंभिक जानकारी पुलिस को मिली है।

बिल्डर, साझेदार SIT के रडार पर

इसके चलते उसके आर्थिक लेन-देन में शामिल साझेदार भी अब एसआईटी के रडार पर आ गए हैं। इस बीच नासिक और अहिल्यानगर जिलों के डेवलपर्स और बिल्डरों से भी एसआईटी पूछताछ करने वाली है। जांच एजेंसियों को शक है कि Ashok Kharat Case के आर्थिक लेन-देन में कई बड़े बिल्डर शामिल है। खरात अपने भक्तों से आस्था के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था। एसआईटी टीम अब उसके आर्थिक लेन-देन और संपत्तियों में शामिल साझेदारों की जानकारी जुटा रही है।

कल्पना खरात के नाम पर बैंक खाते

जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धालुओं का फायदा उठाकर अशोक खरात ने कई जगह जमीन खरीदी है। इनमें शिरडी में भी कुछ एकड़ जमीन शामिल है। कुल मिलाकर उसकी करीब 11 से 12 एकड़ जमीन होने जानकारी सामने आई है। हाल ही में खरीदी गई 4 एकड़ जमीन के लिए नेशनलाइज बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। यह बैंक खाते कल्पना खरात के नाम पर बताए जा रहे हैं। इन खातों के जरिए करीब 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और आने वाले समय में और भी महत्त्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल