नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर बोला ऐसा हमला की घिर गए सीएम शिंदे 
महाराष्ट्र

नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर बोला ऐसा हमला की घिर गए सीएम शिंदे, जानें क्या बोले बीजेपी नेता

बीजेपी नेता ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने आपको छोड़कर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली, तो आपने उन्हें मिंधे कहना शुरू कर दिया और उनकी सरकार को असंवैधानिक बताया। जब वह आपके साथ थे और बैग ला रहे थे। तब आपको काई समस्या नहीं हुई थी। बैग ठाणे से मातोश्री के पिछले गेट तक पहुंच रहे थे।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सभी पार्टियां लोगों का ध्यान अपने तरफ खींचने के जद्दोजहद में लगे हुए है। इस दौरान पक्ष विपक्ष एक दूसरे वार पलटवार कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी नेता नारायण राणे ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला। हालांकि, राणे ने जिन शब्दों में ठाकरे पर हमला बोला है, उससे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे घिर गए है।

बीजेपी नेता ने कहा कि शिंदे ने आपको छोड़कर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली, तो आपने उन्हें मिंधे कहना शुरू कर दिया और उनकी सरकार को असंवैधानिक बताया। जब वह आपके साथ थे और बैग ला रहे थे। तब आपको काई समस्या नहीं हुई थी। बैग ठाणे से मातोश्री के पिछले गेट तक पहुंच रहे थे। आज आप उसी व्यक्ति को बाहर निकालने की बात कर रहे हैं। हम बाहर नहीं जाएंगे, लेकिन आपको बाहर कर सकते हैं।

हालांकि राणे ने यह स्पष्ट नहीं किया कि बैगों में क्या था जो मातोश्री पहुंचाए जा रहे थे, लेकिन बैग वाले बयान से सीएम शिंदे घिर गए है। राणे ने यह भी कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए महाविकास अघाड़ी राज्य में दंगे फैलाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी नेता ने शिंदे सरकार से संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई करने का सिफारिश की है, जो सोशल मीडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की तस्वीरें फैलाकर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR