रात का मौसम सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दशहरा पर बारिश के आसार, गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड

Nagpur Weather News: अक्टूबर के आधे बीतते ही नागपुर में रातों की ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने दशहरा पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

प्रमोद यादव
  • Highlights

  • नागपुर में दिन का तापमान 33 डिग्री से ऊपर, जबकि रात का तापमान करीब 20 डिग्री बना हुआ है।

  • बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया।

  • 16 और 17 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

  • 18 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Nagpur Temperature Update: अक्टूबर माह आधा बीत चुका है। अब ठंड महसूस होने के साथ इसका असर भी दिखने लगा है। बता दें कि कुछ इलाकों में देर रात कोहरा छाने लगा है।

हालांकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के ऊपर बने रहने के कारण दिन में गर्मी हो रही है लेकिन न्यूनतम तापमान 20 डिसे के आसपास बने रहने से रात को हल्की ठंड लगने लगी है। इस बीच मौसम विभाग से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

विभाग से मिले संकेतों के अनुसार दशहरा पर बादल मंडरा रहे हैं। विभाग ने संभावना जताई है कि 16 और 17 अक्टूबर को सिटी में बदराया मौसम रहेगा। वहीं 18 अक्टूबर को अधिकतर स्थानों पर गरज-चमक के साथ कुछ स्पैल की बारिश होने की संभावना है।

इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर को भी सिटी में बादल छाये रहेंगे। इसी के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी और बौछारों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

नागपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज

नागपुर जिले में मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया। यह औसत से 0.2 डिसे अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की हल्की गिरावट हुई न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ जो औसत से 0.3 डिग्री अधिक रहा।

बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा बुधवार को 18।8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गोंदिया सर्वाधिक ठंडा और 38.4 डिसे अधिकतम तापमान के साथ यवतमाल सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दूसरे पखवाड़े में मौसमी बदलाव

मौसम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में इस तरह के मौसमी बदलाव और हल्की बारिश का होना क्षेत्र में मानसून की पूर्ण विदाई और सर्दियों के आगमन के बीच के संक्रमण काल को दर्शाता है।

आने वाले दिनों में जब बारिश थम जाएगी, तब उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे नागपुर में ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ जाएगा। 

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?