तलेगांव अकेडमी पहुंचे वैभव सूर्यवंशी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

इंग्लैंड में नाकामी के बाद वैभव सूर्यवंशी पहुंचे नागपुर, तलेगांव में विक्रम राठौड़ से सीख रहे बैटिंग के गुर

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी नागपुर-अमरावती रोड स्थित तलेगांव ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। यहां कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

आकाश मसने

Vaibhav Suryavanshi Training In Talegaon: इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खुद को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज इन दिनों नागपुर-अमरावती रोड स्थित तलेगांव (श्यामजीपंत) में राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। यहां वह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की देखरेख में अपनी तकनीकी कमियों पर काम कर रहे हैं।

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली थी। हालांकि आयरलैंड में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में पहली बार भारत की ओर से खेलने का अवसर मिला, लेकिन वह 14, 13 और 15 रन की पारियां ही खेल सके। इंग्लैंड की उछालभरी पिचों और बड़े मैदानों पर वह अपनी लय हासिल नहीं कर पाए।

वैभव सूर्यवंशी ने हनुमानजी का लिया आशीर्वाद

जानकारी के अनुसार जब वैभव सूर्यवंशी तलेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। एकेडमी में पहुंचने पर वैभव को खिलाड़ियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

इंग्लैंड दौरे पर शॉर्ट पिच गेंदें बनी परेशानी का सबब

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड दौरे के दौरान शॉर्ट पिच गेंदें सबसे बड़ी चुनौती साबित हुईं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स में उनके साथी जोफ्रा आर्चर ने भी उन्हें ऐसी गेंदों से लगातार परेशान किया। इसी कमजोरी को दूर करने के लिए वैभव अब विशेष अभ्यास कर रहे हैं ताकि आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन

वैभव सूर्यवंशी ने अभ्यास के दौरान कई आकर्षक शॉट‍्स खेले। उन्होंने अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास भी किया। तलेगांव में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वैभव भारतीय टीम से जुड़ेंगे। उनका चयन जिम्बाब्वे के खिलाफ 23, 25 और 26 जुलाई को होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी किया गया है। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मजबूत टीम का चयन किया है और वैभव के पास खुद को साबित करने का एक और बड़ा मौका होगा।

आईपीएल में बनाया था रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 237।31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए थे जो आईपीएल में सबसे ज्यादा है। प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 36 प्रतिशत वोट के साथ उन्हें बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार भी मिला था।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम