केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागपुर पहुंचे (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रविवार रात 9 बजे नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

आंचल लोखंडे

नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आज नागपुर पहुंचे हैं। रविवार रात रात 9 बजे नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। निकाय चुनाव से पहले उनका महाराष्ट्र दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

सोमवार 26 मई को नागपुर में शाह की मौजूदगी में महत्वपूर्ण भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया है। अमित शाह यहां दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। सुबह 11 बजे वह जामथा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में मरीजों के रहने के लिए बनाए गए स्वस्ति निवास पंथघर का शिलान्यास करेंगे।

चिंचोली में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय

अमित शाह कल दोपहर 1 बजे वे कामठी तालुका के चिंचोली में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के स्थायी परिसर का शिलान्यास करेंगे। इस अस्थायी परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी उनके हाथों होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, एनएफएसयू के कुलपति डॉ. जे.एम. व्यास और आमंत्रित गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी नांदेड़ में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक जनसभा होगी। इस बैठक से भाजपा चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

निकाय चुनाव की तैयारी शुरू

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में नांदेड़ में भाजपा की एक जनसभा आयोजित की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कई लोग पार्टी में शामिल भी होने वाले हैं।

स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ये भी रहे

इससे पहले एयरपोर्ट में शाह के स्वागत के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंघल और विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, ए. आशीष देशमुख, ए. चरण सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने उनका स्वागत किया।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान