सावधिक श्रम बल सर्वेक्षण, असंगठित क्षेत्र सर्वेक्षण,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नीति निर्माण की नींव बनेंगे आंकड़े, नागपुर में शुरू हुई विशेष कार्यशाला; विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Nagpur Training Workshop: नागपुर में पीएलएफएस और एएसयूएसई सर्वेक्षणों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। विशेषज्ञों ने सटीक आंकड़ों को नीति निर्माण की आधारशिला बताया।

अंकिता पटेल

Nagpur Labour Force Survey: नागपुर जिले में योजना विभाग के तहत अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा आयोजित 'सावधिक श्रम बल सर्वेक्षण' (पीएलएफएस) और 'असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण' (एएसयूएसई) की 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। वनामती में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कमलकिशोर फुटाणे ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (पश्चिम क्षेत्र) के उपमहानिदेशक श्रीनिवास उप्पला, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के विशेष आयुक्त कृष्णा फिरके और अतिरिक्त आयुक्त दिनेश वाघ सहित सांख्यिकी क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ उपस्थित थे।

नीतियों के लिए आंकड़े बेहद अहम

उद्घाटन के दौरान डॉ. कमलकिशोर फुटाणे ने इस सर्वेक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों सर्वेक्षणों से मिलने वाले आंकड़े ग्राम, जिला और संभाग स्तर पर सरकारी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को तैयार करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने सभी प्रगणकों से डेटा एकत्र करते समय पूरी सावधानी बरतने को कहा। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रगणकों को स्वेच्छा से बिल्कुल सटीक और सही जानकारी दें।

विकसित भारत @ 2047 का मजबूत आधार

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपमहानिदेशक श्रीनिवास उप्पला ने कहा कि 'विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सटीक और अपडेटेड डेटा होना अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कैवल सीखने तक सीमित नहीं है बल्कि देश के आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत नींव रखने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। विशेष आयुक्त कृष्णा फिरके ने स्पष्ट किया कि विकसित भारत की परिकल्पना में जिला ही विकास का मुख्य केंद्र है।

जिला स्तर पर रोजगार बेरोजगारी, असंगठित क्षेत्र के उद्योगों की संख्या और रोजगार सृजन सर्वेक्षण का दायरा (महाराष्ट्र और नागपुर-अमरावती संभाग)

क्रमांक क्षेत्र / संभाग कुल सैंपल यूनिट्स प्रगणक / अन्वेषक पर्यवेक्षक / निरीक्षक
1 संपूर्ण महाराष्ट्र 6,828 276 (कुल टीम)
2 नागपुर और अमरावती संभाग 1,774 55 21

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश