नागपुर

गड्ढा खोदकर रास्ता कर दिया बंद, लापरवाह ठेकेदार ने नागरिकों की जान आफत में लाई

नवभारत डेस्क

नागपुर. आमतौर पर सड़कों पर दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में चालक को दोष दिया जाता है लेकिन पश्चिम नागपुर के बोरगांव परिसर में पटेल चौक की स्थिति देखकर कहा जा सकता है कि सड़कों को खोदकर काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार ज्यादा जिम्मेदार होते हैं. यहां गटर लाइन का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है. यहां लापरवाह ठेकेदार ने सड़क के दोनों किनारों तक करीब साढ़े 3 फीट गहरा और ढाई फीट गड्ढा खोद दिया और शाम होते ही काम बंद करके चला गया. अब इसके चलते दोपहिया वाहनों का यहां से गुजरना पूरी तरह से नामुमकिन हो चुका है. 

कोई चेतावनी सूचना नहीं

ठेकेदार की सबसे बड़ी लापरवाही ये नजर आई कि उसने यहां किसी प्रकार की चेतावनी सूचना फलक भी लगाना जरूरी नहीं समझा है. यहां से पूरा समय ही किसी न किसी की आवाजाही चलती रहती है. लेकिन अंधेरा होने के बाद वाहन चालक को नजर नहीं आता है और किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है. इस पूरे इलाके में 30,000 से ज्यादा लोगों का रहना है. ऐसे में अंदाजा लगाया है कि लोगों की कितनी आवाजाही होती है. ऐसे घने रहवासी क्षेत्र में सड़क को गड्ढा खोदकर सड़क को 2 हिस्सों में बांट देना और फिर काम अधूरा छोड़ देना, दुर्घटना को बुलावा ही कहा जायेगा. 

नागरिकों में भारी रोष

ठेकेदार की इस लापरवाही से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है. लोगों का कहना है कि कोई सूचना फलक या खतरे का निशान न होने के चलते लोग हर समय दुर्घटना का खतरा है. हर दिन गुजरने वाले वाहन चालक अपनी स्पीड में ही आते है. अचानक गड्ढा आने पर उनका वाहन इसमें समाना तय है. ऐसी दुर्घटना को टालने के लिए देर रात नागरिक अन्य वाहन चालकों को सतर्क करते रहे. 

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?