Disaster Management Training (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

अप्रैल से शुरू होगा राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान का निर्माण, आदर्श आचार संहिता के चलते अस्थायी रूप से रुका कार्य

Disaster Management Training: नागपुर के मिहान क्षेत्र में राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान का निर्माण अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें प्रशिक्षण, आपातकालीन संचालन और आवास जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आंचल लोखंडे

MIHAN Nagpur Project: बहुप्रतीक्षित राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान (एसआईडीएम) परियोजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। महा मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार इस संस्थान का निर्माण कार्य इस वर्ष अप्रैल से शुरू होने की पूरी संभावना है। मनपा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के कारण अन्य परियोजनाओं की तरह एसआईडीएम का कार्य भी अस्थायी रूप से रुका हुआ था।

आचार संहिता हटते ही महा मेट्रो ने निर्माण कार्य के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक अगले दो से तीन महीनों में वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, बोलियों का मूल्यांकन होगा और ठेकेदार को कार्यादेश जारी किया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद अप्रैल के आसपास निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं

  • स्थान : मिहान के नॉन-एसईजेड क्षेत्र के सेक्टर-12ए में 10 एकड़ भूमि पर।
  • लागत : राज्य सरकार द्वारा 184.94 करोड़ रुपये (कर सहित) के बजट को मंजूरी
  • संरचना : जी+6 (सात मंजिला) इमारत, जिसमें सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां एक ही परिसर में संचालित होंगी।

कैंपस में होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

  • राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • प्रशिक्षण सुविधाएं : आधुनिक कक्षाएं, आपदा प्रबंधन विभाग और आपातकालीन परिचालन केंद्र।
  • आवास व्यवस्था : कर्मचारियों के लिए स्वतंत्र आवास तथा प्रशिक्षणार्थियों और अधिकारियों के लिए हॉस्टल सुविधा।
  • अन्य सुविधाएं : भव्य सभागार, फिटनेस सेंटर और विस्तृत खुले क्षेत्र।
  • प्रायोगिक प्रशिक्षण : खुले मैदानों में आपदा सिमुलेशन अभ्यास (मॉक ड्रिल) और व्यावहारिक प्रशिक्षण की व्यवस्था।
  • यह संस्थान महाराष्ट्र में आपदाओं से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करेगा और भविष्य के आपदा प्रबंधकों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात