प्रतीकात्मक तस्वीर 
नागपुर

नागपुर में सनसनीखेज वारदात, पैर दबाने से मना करने पर बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आई। एक बेटे को जहां अपने बूढ़े पिता की सेवा करनी चाहिए वहीं एक अपराधी ने अपने पिता को पैर दबाने को कहा। जब पिता ने इनकार कर दिया तो मानसिक रूप से विकृत इस बेटे ने अपने पिता को ही पीट-पीटकर मार डाला।

शुभम सोनडवले

नागपुर. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आई। एक बेटे को जहां अपने बूढ़े पिता की सेवा करनी चाहिए वहीं एक अपराधी ने अपने पिता को पैर दबाने को कहा। जब पिता ने इनकार कर दिया तो मानसिक रूप से विकृत इस बेटे ने अपने पिता को ही पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस घटना से परिसर के नागरिक भी गुस्साए हुए हैं। हर कोई इस पापी अपराधी को कोस रहा है। मृतक करण अपार्टमेंट, नवाबपुरा निवासी दत्तात्रय बालकृष्ण शेंडे (62) बताए गए। पकड़ा गया आरोपी कुशल उर्फ इंगा शेंडे (33) बताया गया।

दत्तात्रय की पत्नी का 2 वर्ष पहले निधन हो गया। तब से वे अपने बड़े बेटे प्रणव (35) और कुशल के साथ फ्लैट में रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले भतीजे चैतन्य का परिवार उनके लिए भोजन का प्रबंध करता था। प्रणव मजदूरी करता है लेकिन कुशल लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट, फिरौती वसूली सहित गंभीर मामले दर्ज हैं। वह कोई काम-धंधा नहीं करता। पिता और भाई के साथ भी दादागिरी करता था। शनिवार की शाम 5 बजे के दौरान तीनों घर में ही बैठे थे।

कुशल ने ऐंठते हुए दत्तात्रय को अपने पैर दबाने को कहा। उन्होंने इनकार कर दिया तो वह बौखला गया। उसने पिता के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह ज्यादा भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। छाती, पेट, सिर और पसली पर लात और घूसों से प्रहार करने लगा। प्रणव ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसे भी मारने की धमकी दी। प्रणव तुरंत घर से बाहर निकला और चैतन्य को जानकारी दी। चैतन्य ने बीचबचाव किया लेकिन तब तक दत्तात्रय अधमरी हालत में जमीन पर बेहोश पड़े थे। उन्हें उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच कर दत्तात्रय को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली की थानेदार मनीषा काशिद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कुशल को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर 3 दिन की कस्टडी मांगी गई। न्यायालय ने 1 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की है। काशिद ने बताया कि कुशल मानसिक रूप से विकृत है। उसे सोमवार को दोबारा न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत मांगी जाएगी।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया