रत्नागिरी अधिवेशन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

रेल कर्मचारियों को मिलेंगे नए फायदे? रत्नागिरी अधिवेशन में हुए बड़े फैसले, 8वें वेतन आयोग पर हुई बात

Railway Workers Union Convention: रत्नागिरी में रेलवे मज़दूर यूनियन का 71वां अधिवेशन आयोजित। रेलकर्मियों, पेंशनरों व ठेका श्रमिकों के हित में रिपोर्ट पेश, 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी।

प्रिया जैस

Konkan Railway Merger Proposal: नेशनल रेलवे मज़दूर यूनियन मध्य रेल-कोंकण रेल का 71वां वार्षिक सर्वसाधारण अधिवेशन रत्नागिरी में आयोजित किया गया। महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर के नेतृत्व में हुए इस अधिवेशन की अध्यक्षता ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने की, जबकि कोंकण रेल के सीएमडी संतोष कुमार झा प्रमुख अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि यूनियन का अनुशासित और प्रभावी आयोजन अन्य यूनियनों के लिए उदाहरण है।

रेलकर्मियों के हित में काम कर रहा यूनियन

महामंत्री नायर ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि यूनियन ने बीते वर्ष रेल कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। सामाजिक दायित्व निभाते हुए रक्तदान शिविर, अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों का वितरण तथा जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी दी गई। ठेका मजदूर यूनियन द्वारा कई श्रमिकों को न्याय दिलाया गया। वहीं ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की मध्य रेल इकाई भी गठित की गई। मुख्यालय और मंडल स्तर पर आयोजित पीएनएम बैठकों में अनेक समस्याओं का समाधान हुआ। यूनियन ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन, हिंद मजदूर सभा और आईटीएफ का लगातार समर्थन किया। इसके साथ ही यूनियन द्वारा संचालित ईसीसी सोसाइटी ने भी सदस्यों को वित्तीय सहायता और लाभ प्रदान किए।

अधिवेशन में रखे गये 7 प्रस्ताव

  • कोंकण रेल का भारतीय रेल में विलय
  • रनिंग स्टाफ से मेडिकल डी केटेराइस स्टाफ का अलग कैडर बनाया जाए
  • आठवें वेतन आयोग में विलंब पर आंदोलन का प्रारूप तैयार करना
  • कैडर रीस्ट्रक्चरिंग के विलंब का विरोध
  • अप ग्रेडेशन का लाभ सभी कैडर को मिले व दूसरा अप ग्रेडेशन 2 वर्ष बाद मिले
  • रनिंग स्टाफ से संबंधित लंबित मुद्दे
  • महिलाओं को महीने में दो दिन विशेष अवकाश मिलने के संबंध में

लागू कराने का संकल्प

नागपुर मंडल के मंडल सचिव मनोज चौथानी सहित सभी शाखाओं ने सातों प्रस्तावों का पूर्ण समर्थन किया और इन्हें लागू करवाने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में एस.के. झा, बिपिन पाटिल, संजय भॉयर, क्यू. अली, आसिफ अली, बलवंत वर्मा, स्नेहलता साखरे सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत कुल 350 कर्मचारी उपस्थित रहे।

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज

Delhi Building Collapse Live: MCD कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; हादसे में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

नेताओं और PG मालिकों की सांठगांठ, सत्य निकेतन में रहने वालों का आरोप, 3 साल पहले हुए हादसे से नहीं लिया सबक

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता