पूर्व पार्षद पाटिल ने धरमपेठ जोन में किया ठिया आंदोलन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

क्या हुआ तेरा वादा? मनपा की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, धरमपेठ जोन में ठिया आंदोलन

Protest Against Municipal Corporation: नागपुर में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया था। लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण काफी नुकसान भी हुआ। प्रशासन ने मदद का वादा भी किया।

प्रिया जैस

Nagpur Protest News: मनपा आयुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने काम कराने का वादा किया लेकिन काम तो दूर आयुक्त को दिया गया पत्र भी गायब हो गया। किसी भी काम की एक साधारण फाइल भी तैयार नहीं हुई। मनपा की इस कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए शुक्रवार को पूर्व पार्षद प्रगति पाटिल ने धरमपेठ जोन में ठिया आंदोलन किया।

मनपा प्रशासन उस समय सकते में आ गया जब उन्होंने ठोस कार्रवाई होने तक वहां से नहीं हटने की चेतावनी दी। 2 महीने पहले नागपुर शहर में हुई बारिश से कई लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। वार्ड 14 की कई बस्तियों में पानी घुसने से कई लोगों की ज़िंदगी मुश्किल में पड़ गई थी। बुनियादी सुविधाएं तबाह हो गई थीं। इस संबंध में मनपा आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया था।

नहीं निभाया वादा

समस्याओं को लेकर दिए गए ज्ञापन पर ध्यान देते हुए आयुक्त ने वार्ड का दौरा भी किया था। उन्होंने तुरंत काम पूरा करने का वादा भी किया था किंतु दौरे के बाद सभी मांगों को कचरे की टोकरी में फेंक दिया गया। प्रगति पाटिल ने बताया कि अब जब हम इस काम की जानकारी लेने के लिए मनपा के धरमपेठ ज़ोन कार्यालय आए तो हमें जवाब मिला कि ऐसा कोई पत्र या आदेश नहीं है। इस वजह से धरमपेठ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही इलाके के नागरिकों को इसकी जानकारी मिली वे भी समर्थन में पहुंच गए।

दशहरा पर संघ के 100 वर्ष

नागपुर, शहर प्रतिनिधि। हिन्दू समाज में पौरुष तथा शक्ति का जागरण विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर होता है। इसी पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारंभ होकर 100 वर्ष पूर्ण हो रहे है। विश्व शांति और मानव कल्याण का उद्देश्य लेकर सदियों से हिन्दू समाज की चल रही प्रदीर्घ यात्रा का ही यह सांप्रत रूप है।

इस वर्ष विजयादशमी उत्सव, आश्विन शुद्ध दशमी, गुरुवार 2 अक्टूबर को सुबह 7.40 बजे रेशीमबाग मैदान में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में महामहिम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला