File Photo 
नागपुर

Nagpur News: गंगा जमुना में पुलिस की छापेमारी, बड़ी संख्या में महिलाएं हिरासत में

नवभारत डेस्क

नागपुर. लकड़गंज पुलिस ने गुरुवार की शाम गंगा जमुना परिसर में छापेमारी की. बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को देख परिसर में देह व्यवसाय चलाने वालों में हड़कंप मच गया. लगातार 4 घंटे तक पूरे परिसर को खंगाला गया. पुलिस ने बड़ी संख्या में महिलाओं को हिरासत में लिया है. उनके अलावा कुछ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है.

तलाशी के दौरान एक नाबालिग लड़की भी पुलिस के हाथ लगी. पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगा जमुना परिसर में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुछ महिलाएं नाबालिग लड़कियों से भी दे व्यवसाय करवा रही हैं. उन्हें अपने घर में बंधक बनाकर रखा है. सेक्स वर्कर पर लगाम करने के इरादे से पुलिस ने यह छापेमारी की.

परिसर को चारों तरफ से घेरा गया और अलग-अलग इमारतों में बने छोटे-छोटे कमरों की तलाशी ली गई. कुछ जगहों पर तो सेक्स वर्करों ने तहखाना भी बना रखा था. पुलिस का छापा पड़ते ही परिसर में भगदड़ सी मच गई. हिरासत में लिए गए लोगों को लकड़गंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया. लकड़गंज के थानेदार मुकुंद ठाकरे ने बताया कि अभी जांच जारी है. पुलिस अलग-अलग तीन मामले दर्ज करने जा रही है.

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज