नागपुर, नीट पुनर्परीक्षा,पुलिस सुरक्षा, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट

Nagpur NEET Retest: 21 जून की नीट पुनर्परीक्षा के लिए नागपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वायुसेना से लाए गए प्रश्नपत्र बैंक लॉकरों में सुरक्षित हैं व पुलिस निगरानी में केंद्रों तक पहुंचे।

अंकिता पटेल

Nagpur NEET Retest Z Plus Security: नागपुर आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सिटी पुलिस द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जेड प्लस जैसी सुरक्षा और संगीन के साए में प्रश्नपत्र केंद्रों तक पहुंचेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को कड़ी निगरानी और बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। परीक्षा के प्रश्नपत्र भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से नागपुर लाए गए हैं। इन्हें फिलहाल 3 बैंक लॉकरों में सुरक्षित रखा गया है जहां 24 घंटे पुलिस सुरक्षा तैनात है।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए पोस्टमास्टर जनरल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेपर के परिवहन को अत्यंत संवेदनशील अभियान मानते हुए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। बैंक लॉकरों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। हर मार्ग, वाहन और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूर्व योजना बनाई गई है।

बनाए गए हैं 30 केंद्र

पुनर्परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 29 केंद्र नागपुर शहर और एक केंद्र बूटीबोरी में है। परीक्षा में 11,984 विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। सुरक्षा बंदोबस्त में 414 पुलिस कर्मियों के अलावा 29 सहायक निरीक्षक और उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं। गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए लगभग 30 एस्कॉर्ट वाहन भी तैयार रखे गए हैं। प्रश्नपत्रों के आवागमन की जिम्मेदारी डीआईजी क्राइम को सौंपी गई है। वहीं दोनों रीजन के डीआईजी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। डीसीपी स्तर के अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहेगी।

20 जून को होगी मॉक ड्रिल

परीक्षा से एक दिन पहले 20 जून को पूरी प्रक्रिया की मॉक ड्रिल भी की जाएगी। इसमें प्रश्नपत्रों के परिवहन मार्ग, एस्कॉर्ट व्यवस्था, संचार प्रणाली तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित कमियों की पहचानकर उन्हें समय रहते दूर करना है। परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए है तथा प्रत्येक अधिकारी को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z