ओबीसी महासंघ फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
नागपुर

जनगणना के 33 सवालों में ओबीसी कॉलम गायब होने पर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ का आक्रोश, दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी

OBC Census Demand: देश में शुरू हुई जनगणना के 33 प्रश्नों में ओबीसी का कॉलम शामिल न होने पर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ ने नागपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली में संसद घेराव की चेतावनी दी।

रूपम सिंह

Census 2026 India OBC Demand: देश में जनगणना का कार्यक्रम शुरू हो चुका है और 33 प्रश्नों में एससी तथा एसटी का कॉलम शामिल है लेकिन ओबीसी का कॉलम नहीं होने से ओबीसी समाज में सरकार की ओबीसी नीति को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की ओर से नागपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार की इस कार्यवाही पर खेद व्यक्त किया गया तथा ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग की गई।

शिष्टमंडल ने कहा कि जनगणना कार्यालय द्वारा जारी राजपत्र के 33 प्रश्नों में 12वें प्रश्न में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित जानकारी पूछने का उल्लेख किया गया, जबकि ओबीसी समाज की पारिवारिक जानकारी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

इससे ओबीसी समाज में आक्रोश की लहर फैल गई। केंद्रीय सचिव शरद वानखेड़े ने चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आगामी संसद के शीतकालीन सत्र में दिल्ली में राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा।

शहर में भी छेड़ा जाएगा आंदोलन

नागपुर शहर अध्यक्ष परमेश्वर राऊत ने केंद्र सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की और चेतावनी दी कि अन्यथा शहर के चौक-चौराहों पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी शकील पटेल, दिनेश यादव, सुभाष घाटे, नरेश बरडे, बाबा ढोबले, गणेश गडेकर, विनोद इंगोले, मंगेश कामोने, सुरेश कोंगे, नरेश बरडे,

किशोर सोलव, दौलत शास्त्री, अनिल शास्त्री, हेमंत गावंडे, नीलेश कोढे, घनश्याम मांगे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक दायित्व निभाने के लिए परमेश्वर राऊत ने सभी का आभार माना।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें