Nagpur Weather Update: नागपुर में आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। शहर के नागरिकों को जहां दिन के समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, वहीं शाम होते-होते मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग और स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, नागपुर में गुरुवार का दिन धूप और बादलों के मिश्रण वाला रहेगा।
अगले 24 घंटों में नागपुर का अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में 2-3°C की गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन नागपुर में दोपहर की गर्मी काफी प्रभावी रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र के लिए आज को थंडरस्क्वाल (तेज आंधी-तूफान) की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे (जो झोंकों में 70 किमी तक जा सकती है) रहने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी प्रबल आशंका है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Monsoon Alert: अरब सागर में 24 बार आएगी 4.5 मीटर से ऊँची लहरें, जानें कब है सबसे ज्यादा खतरा?