नकली नोट  सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में प्रिंटर से छापे जा रहे थे नकली नोट, वाठोड़ा में 37 लाख के जाली नोट बरामद, आरोपी पुष्पक फरार

Nagpur Fake Currency: नागपुर के वाठोड़ा क्षेत्र में पुलिस ने प्रिंटर से नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। किराये के मकान से 37 लाख के तैयार और 48 लाख के अधबने जाली नोट मिले।

रूपम सिंह

Highlights

  • नागपुर के वाठोड़ा में किराये के कमरे से 37 लाख रुपये के नकली नोट बरामद, आरोपी फरार।

  • पुलिस को करीब 48 लाख रुपये के अधछपे नोट और प्रिंटिंग सामग्री भी मिली।

  • आरोपी पर डेढ़ साल से नकली नोट छापने का संदेह, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना होगी।

Nagpur Wathoda Police Fake Currency: वाठोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। किराये के रूम में रहने वाला युवक प्रिंटर के जरिए नकली नोट छाप रहा था। कई दिनों से गायब होने के कारण मकान मालिक ने उसका ताला तोड़ा। भीतर गए तो नोटों के बंडल दिखाई दिए।

खबर मिलते ही वाठोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर 37 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। अधूरे बने हुए भी लाखों के नकली नोट पुलिस को मिले। इसी के साथ पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। फरार युवक त्रिमूर्तिनगर निवासी पुष्पक कृष्णा भेंडारकर उर्फ बेंडाने (30) बताया गया।

खरबी के चैतन्येश्वरनगर निवासी रमेश गंगाधर हरडे (55) अपने परिवार के साथ रहते हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले पुष्पक ने उनके मकान में कमरा किराये पर लिया था। जनवरी महीने में ही उसका रेंट एग्रीमेंट खत्म हो गया था। कुछ महीनों से वह किराया भी अदा नहीं कर रहा था। रमेश ने उसे मकान खाली करने को कहा तो चाकू दिखाकर धमकाने लगा।

रमेश ने इस संबंध में वाठोड़ा थाने में शिकायत भी की थी और अदखलपात्र मामला दर्ज किया गया था। काफी समय से पुष्पक मकान में नहीं आया था। आखिर शनिवार को रमेश ने हथौड़ी से उसके रूम का ताला तोड़ दिया। भीतर गए तो वहां बकेट में नोट दिखाई दिए। कागज भी फैले हुए थे और वहां प्रिंटर लगा हुआ था। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रमेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मिले 500 के नोटों के बंडल

सूचना मिलते ही वाठोड़ा पुलिस वहां पहुंची। कमरे की जांच करने पर पुलिस को 500 के नोटों के बंडल दिखाई दिए। गिनती करने के लिए मशीन बुलाई गई, 37 लाख रुपये के नकली नोट पुष्पक छाप चुका था। कमरे में प्रिंटिंग मटेरियल भी पड़ा हुआ था।

जांच करने पर पुलिस को करीब 48 लाख रुपये के नोट बरामद हुए जिसमें एक तरफ छपाई हो चुकी थी और दूसरा हिस्सा कोरा था। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया। पुष्पक की तलाश शुरू की गई। उससे संपर्क करने पर मुंबई शहर में होने का पता चला। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना होगी।

छापे गए नोट लग रहे बिल्कुल असली

पिछले डेढ़ वर्ष से पुष्पक नकली नोट छापने का काम कर रहा था। नागपुर शहर का रहवासी होने के बावजूद उसने कमरा किराये पर लिया। नकली नोट बनाने के लिए उसने यह कमरा किराया पर लिया था। जानकारी मिली कि वह नोटों की डील करने के लिए ही मुंबई शहर गया था।

वह पहले कितने नोट छाप चुका है और कितने बाजार में घूम रहे हैं, यह तो उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस का दावा है कि पुष्पक द्वारा छापे गए नोट बिल्कुल असली दिखाई देते हैं। रोजाना व्यवहार और नोटों की जानकारी रखने वाले नकली नोट आसानी से पहचान लेंगे, लेकिन आम नागरिकों को असली और नकली में फर्क समझ आना मुश्किल है। पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही थी।

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा

भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा

प्रदर्शन को लेकर सोनम वांगचुक की नसीहत, ‘दबाए गए तो नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात बनेंगे’

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम