नागपुर हत्या मामला (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

ई-रिक्शा से टक्कर बनी मौत की वजह, टैक्सी चालक की हत्या से नागपुर में मची खलबली, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Taxi Driver Murder: नागपुर में कार की टक्कर के बाद विवाद में टैक्सी चालक की चाकू मारकर हत्या। कपिलनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी।

प्रिया जैस

Nagpur Crime News: ई-रिक्शा को टक्कर लगने के बाद उपजे विवाद में एक टैक्सी चालक और उसके साथी पर अपराधियों की गैंग ने हमला कर दिया। चाकू से वार कर टैक्सी चालक की हत्या कर दी, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। कपिलनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई इस घटना के बाद म्हाडा कॉलोनी परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने अपराधी सहित 3 को हिरासत में लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी थी। मृतक नारी बस्ती निवासी राजेश ईश्वास ओरेकर (48) बताया गया। पुलिस ने उसके दोस्त पिंटू राजपूत की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों में म्हाडा कॉलोनी निवासी हर्षल कुथे, उसके भाई गौरव कुथे और एक नाबालिग का समावेश है। लक्की, तब्बा, रांभा और अन्य की तलाश की जा रही थी।

पिकनिक मनाने गए थे दोस्त

राजेश ट्रैवल्स कंपनी में टैक्सी चालक था। शनिवार को राजेश, पिंटू, संजू और अन्ना नामक मित्र ने पिकनिक का प्लान बनाया। सभी मनसर के एक पिकनिक स्पॉट पर गए। वहां सभी की पार्टी हुई और रात को कार से नागपुर लौटे। पिंटू ने अन्य 2 साथियों को तक्षशीला घाट के पास छोड़ दिया। रात 10 बजे राजेश और वह अपने घर की ओर जा रहे थे।

म्हाडा कॉलोनी में पानी की टंकी के पास खड़े एक ई-रिक्शा को कार की टक्कर लग गई। ई-रिक्शा का नुकसान हुआ और आवाज होने के कारण रिक्शा का मालिक और उसकी पत्नी घर के बाहर आए। पिंटू के साथ उनका विवाद हो गया। राजेश ने रविवार को नुकसान भरपाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रिक्शा मालिक ने किसी से संपर्क किया। कुछ मिनट में ही हर्षल वहां पहुंच गया। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मौके पर पहुंचते ही हर्षल ने पिंटू और राजेश को धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान हाथापाई हो गई और राजेश ने हर्षल को कूट दिया। सरेआम पिटाई होने से बौखलाए हर्षल ने अपने साथियों को फोन किया। सभी पास ही हल्दी के कार्यक्रम में मौज कर रहे थे। विवाद की जानकारी मिलते ही गौरव, तब्बा और लकी सहित अन्य आरोपी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर राजेश और पिंटू की धुनाई शुरू कर दी।

चाकू से वार कर किया जख्मी

जान बचाने के लिए दोनों अलग-अलग दिशा में भागे। इसी दौरान हर्षल सहित अन्य आरोपियों ने राजेश को दबोच लिया। जमकर मारपीट की और चाकू से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोपियों के फरार होने के बाद पिंटू मदद के लिए आया। उसने जख्मी राजेश को मेयो अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही कपिलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हर्षल और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां