सोनम वांगचुक, नीट पेपर लीक, संविधान चौक, नागपुर प्रदर्शन,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग

Sonam Wangchuk Support: सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन व NEET पेपर लीक के विरोध में नागपुर के संविधान चौक पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी व प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

अंकिता पटेल

NEET Paper Leak Protest: राजधानी दिल्ली में सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन और नीट परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में नागपुर शहर के संविधान चौक पर 'जेन जी' और युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

'जेन जी' और युवाओं का जोश

दिल्ली में संसद घेराव के आह्वान के तहत देशभर से पहुंचे युवाओं के समर्थन में यहां संविधान चौक पर हजारों की संख्या में युवा और छात्र जुटे। 'कुर्सी खाली करो' का नारा देते हुए उन्होंने देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार और युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन

नमन नाम के एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के दौरान पार्ले की 'मेलोडी' चॉकलेट पर बनी रील का जिक्र करते हुए 'मेलोडी खाओ, मोदी जानो' की तर्ज पर लोगों को मेलोडी चॉकलेट बांटी।

'आम्ही सारे भारतीय' का धरना

  • नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में ' आम्ही सारे भारतीय' फोरम के बैनर तले संविधान चौक पर जोरदार धरना दिया गया।
  • दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चले इस धरने के दौरान दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। इस आंदोलन में अशोक सरस्वती, सरदार जगजीत सिंह, अरुण लाटकर, अरुण गाडे, दिनेश अंडरसहारे, प्रा. राहुल मून सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। '
  • पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच, दोपहर 3:30 बजे तक की निर्धारित अनुमति से 15 मिनट पहले ही राष्ट्रगान के साथ इस विशाल और अनुशासित आंदोलन का समापन किया गया।
  • कुछ कॉलेज छात्राओं ने प्रसिद्ध 'संतरा गोली' का वितरण कर सरकार की नाकामियों को याद कराया, एक छोटा बच्चा छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में आकर 'राजे, पुन्हा जन्माला या' का संदेश दे रहा था तो दूसरा बच्चा अपनी मां के साथ आंदोलन स्थल पर कचरा साफ करते हुए नजर आया।
  • युवाओं ने पीएम मोदी द्वारा ली गई शपथ की प्रतियां भी हवा में लहराई।

ठाकरे गुट का प्रदर्शन

नागपुर, अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के समर्थन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) आक्रामक हो गई। संविधान चौक पर शिवसैनिकों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'देश में नरेंद्र, राज्य में देवेंद्र और पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र।

शिवसेना महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया ने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश युवाओं ने ही गढ़ा है। उन्होंने सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके को जबरन उठाने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए नागपुर में युवाओं के इस संघर्ष को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

इस आंदोलन में महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया, नितिन सोलंके, पुरुषोत्तम कांदीकर, महेंद्र कठोरे, पंकज अहिरराव, प्रवीण अहिरराव, स्वप्निल जैन, दीपक पुणेकर, अनिल परारे उपस्थित रहे।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी