खिंडसी जलाशय पर्यटन( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

Nagpur: खिंडसी जलाशय में 'हैप्पी हिल्स' का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Nagpur Tourism Development: रामटेक के खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ पर्यटन प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ। यह प्रकल्प प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का संगम है।

अंकिता पटेल

Ramtek Happy Hills Project: रामटेक जिले के रमणीय खिंडसी जलाशय परिसर में पर्यटन को नई दिशा देने वाले 'हैप्पी हिल्स' निसर्गरम्य प्रोजेक्ट का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस आकर्षक परियोजना का उद्घाटन राज्य के राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले तथा वित्त व नियोजन राज्यमंत्री एड, आशीष जायसवाल के करकमलों से किया गया।

कार्यक्रम में पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे ने चंद्रशेखर बावनकुले का स्वागत किया, जबकि लाईट हाउस एवं सुवी बर्ड पार्क के गौरव चौकसे ने आशीष जायसवाल का सत्कार किया, हैप्पी हिल्स प्रोजेक्ट को राजकमल टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स प्रा. लि. के माध्यम से विकसित किया गया है, जो प्राकृतिक सौंदर्य, आधुनिक सुविधाओं और पर्यटन विकास का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, मौदा नपं अध्यक्ष प्रसन्ना तिड़के, रामटेक नप अध्यक्ष विकेंद्र महाजन, डॉ. रमेश ठाकरे, शिरीष सोमलवार, मुकुंत जिभकाटे, सुरेश पुसदकर, भाजपा जिला महामंत्री राहुल किरपान, राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवराज बाबा गुजर, नप उपाध्यक्ष आलोक मानकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्राकृतिक सौंदर्य का मिलेगा अद्भुत अनुभव

उद्‌घाटन अवसर पर चंद्रपाल चौकसे ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन केवल मनोरंजन या घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास का एक सशक्त माध्यम भी है।

उन्होंने बताया कि हैप्पी हिल्स परियोजना के माध्यम से जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है। वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी खिङसी के प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अनुभव मिलेगा।

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?