द्रौपदी मुर्मू नागपुर दौरा( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

आज नागपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS और NADT के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Nagpur AIIMS Convocation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 अप्रैल को AIIMS नागपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह दौरा स्वास्थ्य शिक्षा और प्रशासनिक मूल्यों को मजबूती देने का संकेत है।

अंकिता पटेल

President Murmu Nagpur Visit AIIMS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय नागपुर दौरा शहर के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के केंद्र में जहां एक ओर चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक सेवाओं में नैतिकता और दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में भी यह पहल अहम मानी जा रही है।

15 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए एक उपलब्धि का क्षण है, बल्कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जिष्णु देव वर्मा, देवेंद्र फडणवीस और प्रतापराव जाधव की उपस्थिति इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी।

नागपुर बना राष्ट्रीय शिक्षा व प्रशासनिक प्रशिक्षण का उभरता केंद्र

इसके बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी और शाम को राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (NADT) नागपुर में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 78वें बैच के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

यहां 130 प्रशिक्षु अधिकारियों के 16 माह के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम देश के कर प्रशासन को पारदर्शी, कुशल और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है।

राष्ट्रपति का यह दौरा नागपुर के शैक्षणिक और प्रशासनिक महत्व को भी रेखांकित करता है। एम्स और राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित ये कार्यक्रम यह संकेत देते हैं कि शहर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और प्रशासनिक प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और दोनों कार्यक्रम स्थलों पर विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल