नागपुर में पिंक बूथ (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर मनपा चुनाव: पिंक बूथ से आदर्श बूथ तक.., हर ज़ोन में महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान

Pink Booth Nagpur: नागपुर महानगर पालिका चुनाव में 10 ज़ोन में 'पिंक' और 'आदर्श' बूथ तैयार। महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी कमान। जानें आपके इलाके का खास मतदान केंद्र।

प्रिया जैस

Nagpur Polling Station List: नागपुर महानगर पालिका के आम चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार शहर के सभी 10 जोनों में एक 'पिंक बूथ' और एक 'आदर्श बूथ' स्थापित किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया मनपा आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में की जा रही है।

प्रत्येक जोन में एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जहां पूरी चुनाव प्रक्रिया केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संभाली जाएगी। इन केंद्रों को 'पिंक बूथ' कहा जाएगा। इन केंद्रों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें गुलाबी रंग के गुब्बारों और गुलाबी बैनरों से सजाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है।

आदर्श बूथ का नया फंडा

मनपा चुनाव के लिए पिंक बूथ के साथ-साथ हर जोन में एक 'आदर्श बूथ' भी बनाया जाएगा। इन केंद्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए यहां रैम्प और व्हीलचेयर का विशेष प्रबंध किया गया है। इन बूथों को विभिन्न सूचनात्मक पोस्टरों और बोर्डों से सजाया जाएगा ताकि मतदाताओं को एक सुखद अनुभव मिल सके।

जोन के अनुसार प्रमुख मतदान केंद्रों की सूची

ज़ोन 'पिंक' बूथ (सिर्फ महिला स्टाफ) 'आदर्श' बूथ (अत्याधुनिक सुविधाएं)
लक्ष्मीनगर नीरी मॉडल स्कूल माउंट कार्मेल स्कूल, अजनी चौक
धरमपेठ डिक अस्पताल प्रशिक्षण केंद्र, रविनगर
हनुमाननगर लालबहादुर शास्त्री शाला
धंतोली सुयोगनगर विरंगुला केंद्र मेहर बाबा सोसाइटी भवन
नेहरूनगर स्वामी नारायण विद्यालय केडीके कॉलेज, नंदनवन
गांधीनगर बिंजानी महिला महाविद्यालय कच्छी पाटीदार समाज भवन
सतरंजीपुरा पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल मिल्लत उर्दू प्राथमिक शाला
लकड़गंज अनुभूति पार्क भास्कर व्यास सांस्कृतिक सभागृह
आसीनगर तिरपुड़े कॉन्वेंट गुरुनानक फार्मेसी कॉलेज
मंगलवारी हरिकिशन पब्लिक स्कूल दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट