ईवीएम मशीन तैयार (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

NMC Elections: 3,044 केंद्रों के लिए 'कलर कोडेड' ईवीएम मशीन तैयार, मनपा प्रशासन ने कसी कमर

Nagpur Municipal Corporation Election: 15 जनवरी को वोटिंग के लिए 3,044 पोलिंग स्टेशन तैयार हैं। EVM का डिस्ट्रीब्यूशन पूरा हो गया है। ज़ोन-वाइज़ बूथ और कलर-कोडेड बैलेट की डिटेल्स देखें।

प्रिया जैस

NMC EVM Distribution: नागपुर महानगरपालिका के आम चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए मनपा का पूरा तंत्र मुस्तैद है। मनपा आयुक्त तथा चुनाव अधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी के आदेशानुसार शहर के सभी 10 जोनों के अंतर्गत आने वाले 3,044 मतदान केंद्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ईवीएम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए 3,000 से अधिक कंट्रोल यूनिट (CU) और लगभग 10,000 बैलट यूनिट (BU) वितरित किए गए हैं। इन मशीनों में प्रभाग वार बैलट पेपर लगाने और मेमोरी चिप व बैटरी फिट करने का काम तेजी से चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर इन मशीनों को सीताबर्डी स्थित बचत भवन के सुरक्षा कक्ष से जीपीएस और भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच भेजा गया है। वितरण के बाद मशीनों को संबंधित चुनाव निर्णय अधिकारियों की उपस्थिति में सीसीटीवी निगरानी और नागपुर पुलिस पहरे के बीच सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है।

रंगों के आधार पर होगा सीटों का चयन

राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए मतपत्रों को रंगों के आधार पर विभाजित किया गया है।

  • सीट ‘अ’: सफेद रंग का मतपत्र
  • सीट ‘ब’: हल्का गुलाबी रंग का मतपत्र
  • सीट ‘क’: हल्का पीला रंग का मतपत्र
  • सीट ‘ड’: हल्का नीला रंग का मतपत्र

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. माधवी खोडे-चवरे ने लकड़गंज जोन में चल रहे कार्यों की समीक्षा की, जबकि मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने अजनी स्थित सामुदायिक भवन का दौरा कर निरीक्षण किया। अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. और उपायुक्त मंगेश खवले के नेतृत्व में किसी भी तकनीकी बाधा से निपटने के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व मशीनें और अतिरिक्त बैकअप की व्यवस्था भी की गई है। नोडल अधिकारी के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अत्यंत पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है।

जोन वार मतदान केंद्रों का विवरण

जोन बूथ संख्या
लक्ष्मीनगर 321
धरमपेठ 284
हनुमाननगर 325
धंतोली 256
नेहरूनगर 285
गांधीबाग 327
सतरंजीपुरा 282
लकड़गंज 296
आसीनगर 314
मंगलवारी 314

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं