नागपुर: भाजपा शहर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 मई को पर्यवेक्षक हंसराज अहीर ने बैठक लेकर पदाधिकारियों के मत जाने। 52 पदाधिकारियों में 42 इस अवसर पर उपस्थित थे। विद्यमान अध्यक्ष बंटी कुकड़े, विधायक प्रवीण दटके के साथ ही पूर्व मनपा पदाधिकारी बाल्या बोरकर का नाम अग्रणी क्रम पर रहा बताया गया। कहा जा रहा है कि 8 मई तक नये शहर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा शहर व जिलाध्यक्षों के चयन के लिए 5 मई तक प्रक्रिया पूरी की जानी है। हालांकि नागपुर जिलाध्यक्ष के लिए प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और कुछ नाम पार्टी नेतृत्व को भेजे गए हैं। वहीं शहर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू है। पर्यवेक्षक अहीर ने पार्टी के गणेशपेठ स्थित मंगलम कार्यालय में पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
पार्टी ने इस बार अध्यक्षों के चुनाव के लिए 3 शर्तें जाहिर की थीं जिनमें पूर्व या वर्तमान विधायकों को शहर अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। आयु वर्ग 40 से 60 वर्ष होना चाहिए और तीसरा यह कि 3 नामों में 1 महिला का नाम होना चाहिए। जानकारी के अनुसार, इसी के चलते प्रगति पाटिल और अश्विनी जिचकार का नाम भी आगे आया है। बताते चलें कि भाजपा के लिए मनपा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। 15 साल लगातार सत्ता में रहने के बाद बीते 3 वर्षों से मनपा में प्रशासक राज है। मनपा अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है, इसलिए उसे ऐसा शहर अध्यक्ष चाहिए जो चुनाव जितवाने की क्षमता रखता हो। यह भी चर्चा है कि संघ से करीबी का संबंध रखने वाले को मौका दिया जा सकता है।
कांग्रेस के समय में जातिवार जनगणना में केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को ही शामिल किया जाता था। यह दावा करते हुए कि कांग्रेस नेता ओबीसी समुदाय की जनगणना के विरोध में थे, नागपुर जिला भाजपा मोदी सरकार द्वारा आयोजित जातिवार जनगणना का स्वागत करेगी।
पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि नागपुर जिले के 32 भाजपा मंडलों में अभूतपूर्व समारोह के साथ प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी जाति जनगणना का विरोध नहीं किया, इसके विपरीत, बिहार में जनगणना का समर्थन करने का दावा भी किया, मोदी सरकार के दौरान वर्ष 2017 में रोहिणी आयोग ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। तभी भाजपा ने जाति जनगणना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी थी।
पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों से प्राथमिकता अनुसार 3 नाम बताने को कहा। अनेक ने बंटी कुकड़े व प्रवीण दटके का नाम आगे किया। तीसरे नाम पर कुछ सीनियर पदाधिकारियों ने अपने ही नाम पर विचार करने की विनती भी अहीर से की। ऐसे पदाधिकारियों ने कहा कि वे भी वर्षों से पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अगर कुकड़े व दटके को मौका नहीं दिया गया तो उन्हें सेवा का अवसर दें।