मुथूट कंपनी के साथ धोखाधड़ी (सौजन्य-सोशल मीडिया. कंसेप्ट फोटो) 
नागपुर

Muthoot Finance को लगा 10.69 लाख का चूना, नकली जेवर गिरवी रखकर लिया गोल्ड लोन

Muthoot Fincorp Fraud Nagpur: नकली सोना गिरवी रखकर दो युवकों ने मुथूट फिनकॉर्प से 10.69 लाख रुपये का गोल्ड लोन ठग लिया। नागपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

प्रिया जैस

Nagpur Gold Loan Fraud: नागपुर में नकली सोना गिरवी रखकर 2 लोगों ने मुथूट फिनकॉर्प कंपनी को 10.69 लाख रुपये का चूना लगा दिया। राणा प्रतापनगर निवासी मोहम्मद अतीक मोहम्मद जिया (36) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में रामनगर निवासी रोहन राजेंद्र सिंह यादव और यशोधरानगर निवासी विनय गणेश नागपुरे का समावेश है।

अतीक मुथूट फाइनेंस कंपनी की प्रतापनगर शाखा में प्रबंधक हैं। 23 दिसंबर 2024 को आरोपी रोहन ने कंपनी के कार्यालय में 150 ग्राम सोना गिरवी रखकर लोन लेने के लिए आवेदन दिया। सामान्य जांच में जेवरात पर सोने की परत चढ़ी थी लेकिन अंदर अन्य धातु थी। कंपनी ने सोना गिरवी रखकर रोहन को 8.49 लाख रुपये का कर्ज दे दिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इसी तरह विनय ने भी कंपनी के पास 40 ग्राम नकली सोना गिरवी रखा और उसे 2.20 लाख रुपये का लोन जारी किया गया। कुछ किस्तें भरने के बाद आरोपियों ने कंपनी को लोन की राशि देना बंद कर दिया। कंपनी ने गिरवी रखा सोना जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। तब जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों द्वारा गिरवी रखा गया सोना नकली था। प्रकरण की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

ड्रग्स के साथ धरा गया युवक

नागपुर में नंदनवन पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को संदेहास्पद गतिविधि में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी गर्जना चौक, नंदनवन झोपड़पट्टी निवासी अर्पण उर्फ काल्या अमित मड़ावी (25) बताया गया। सोमवार की रात 2 बजे के दौरान पुलिस दस्ता परिसर में गश्त कर रहा था।

गली नंबर 3 में पुलिस को अर्पण संदेहास्पद स्थिति में घूमता दिखाई दिया। तुरंत पुलिस ने उसे दबोचा। तलाशी लेने पर जिपलॉक पन्नी में 4.91 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अर्पण का फोन भी पुलिस ने जब्त किया है और उसे माल सप्लाई करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज