नागपुर में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो) 
नागपुर

Nagpur Monsoon: धुआंधार बारिश ने मौसम किया कूल, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

Nagpur Weather Update: नागपुर में कई दिन बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। नागपुर समेत इसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है।

प्रिया जैस

Nagpur Weather Update: नागपुर को कई दिनों से झमाझम बारिश की जरूरत थी। उमसभरी गर्मी से पूरा शहर हलाकान था। बादल अंतत: मेहरबान हुए और सोमवार की रात सिटी में धुआंधार बारिश हुई। कई इलाकों में जलजमाव देखा गया। नरेन्द्रनगर, मनीषनगर सहित अनेक अंडरब्रिज लबालब भर गए जिससे यातायात बंद करना पड़ा।

मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह 8.30 से मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में सिटी में 91.4 मिमी बारिश दर्ज की। उसके बाद मंगलवार को सुबह से ही धूप-छांव का मौसम बना रहा लेकिन शाम करीब 6.30 बजे बादल फिर जमकर बरसे। उसके पूर्व भी कई इलाकों में बौछारें पड़ी थीं। विभाग ने शाम 5.30 बजे तक सिटी में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की थी। बारिश के चलते सिटी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.2 डिसे और न्यूनतम तापमान 23.0 डिसे दर्ज किया गया।

25 तक रोज बारिश

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 अगस्त तक सिटी में रोज ही 1-2 स्पैल की हल्की बारिश होगी। 20 से 25 अगस्त तक मौसम अमूमन बदराया बना रहेगा। 24 व 25 अगस्त को आंशिक बदली के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

संभाग में 789.5 मिमी बारिश

नागपुर संभाग में 1 जून से 19 अगस्त तक औसतन 789.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह 103.53 प्रतिशत है। भंडारा व गोंदिया जिले को छोड़ दें तो शेष जिलों में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। 19 अगस्त तक संभाग की औसत बारिश 762.6 मिमी है लेकिन इस वर्ष अधिक बारिश हो चुकी है। वर्धा जिले में 625.9 मिमी 101.9 प्रतिशत, नागपुर 699.1 मिमी 108.71 प्रतिशत, चंद्रपुर 787.7 मिमी 103.22 प्रतिशत, गड़चिरोली 1095.9 मिमी 121.75 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। भंडारा जिले में 791.1 मिमी 97.73 प्रतिशत और गोंदिया जिले में 825.8 मिमी 95.87 फीसदी बारिश हुई है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अब तक कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष संभाग में अब तक 931.1 मिमी मतलब औसत 122.1 फीसदी बारिश हुई थी।

अगस्त महीने में अब तक हुई बारिश (मिमी)

जिला बारिश
नागपुर 154
गड़चिरोली 246.4
वर्धा 160.6
भंडारा 148
गोंदिया 114.7
चंद्रपुर 185.5

बीते 24 घंटों में जिले में वर्षा (मिमी) (19 अगस्त सुबह 10.30 बजे तक)

नागपुर वर्षा (मिमी)
नागपुर सिटी 60
नागपुर ग्रामीण 72.5
कामठी 65.6
हिंगना 65
रामटेक 24.9
पारशिवनी 49.3
मौदा 27.8
काटोल 57.4
नरखेड़ 71.7
सावनेर 76.1
कलमेश्वर 84.2
उमरेड 54.4
भिवापुर 108
कुही 185.5

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा