जब्त ड्रग्स के साथ पुलिस अधिकारी (फोटो नवभारत) 
नागपुर

MIDC पुलिस का एक्शन: जाल बिछाकर पकड़े गए नागपुर में राजस्थान के 2 ड्रग तस्कर, 53.30 लाख की मेफेड्रान

Nagpur News: नागपुर पुलिस की बड़ी सफलता! राजस्थान से आए दो तस्करों के पास से 53.30 लाख रुपये का MD ड्रग्स बरामद। वानाडोंगरी में घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी। जानिए क्या था पूरा फिल्मी ऑपरेशन।

आकाश मसने

Nagpur MIDC Drug Peddling Case: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। पुलिस ने वानाडोंगरी इलाके में जाल बिछाकर राजस्थान से आए दो शातिर ड्रग तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 53.30 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रान (MD) ड्रग्स बरामद किया गया है।

वानाडोंगरी के संगम रोड पर फिल्मी घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जब एमआईडीसी पुलिस का दस्ता क्षेत्र में गश्त कर रहा था, तभी विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि वानाडोंगरी के संगम रोड स्थित एक मैदान में दो संदिग्ध युवक ड्रग्स की बड़ी डिलीवरी करने आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और संगम रोड परिसर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। मैदान में किसी का इंतजार कर रहे दोनों आरोपियों को भागने का मौका दिए बिना पुलिस ने दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान और सामग्री की जब्ती

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान रामस्वरूप भैराराम बिश्नोई (24) और हरीराम जगदीश पालीवाल (31) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी राजस्थान के बालोतरा जिले के निवासी हैं। पंचों की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान उनके पास से 533 ग्राम मेफेड्रान (MD) ड्रग्स बरामद हुआ। ड्रग्स के अलावा पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की है।

स्थानीय कनेक्शन की तलाश में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्हें केवल डिलीवरी के लिए राजस्थान से नागपुर भेजा गया था। उन्हें यह नहीं बताया गया था कि माल लेने कौन आएगा। आरोपियों का कहना है कि वे केवल कूरियर की तरह काम कर रहे थे। हालांकि, नागपुर पुलिस इस दलील को पूरी तरह सही नहीं मान रही है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन का सीडीआर (Call Detail Record) खंगाल रही है ताकि नागपुर के उन स्थानीय खरीदारों का पता लगाया जा सके जो इस काले कारोबार से जुड़े हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

डीसीपी एस. ऋषिकेश रेड्डी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर गोकुल महाजन और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन तस्करों का संबंध किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर